Wednesday, August 19, 2026
26.1 C
Bhopal

बेटे की सगाई में पिता को हार्ट अटैक

ग्वालियर में एक परिवार की खुशियां उस वक्त गम में बदल गईं, जब बेटे की सगाई में शामिल हुए पिता को अचानक हार्ट अटैक आ गया। परिजन उन्हें फौरन अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। यह घटना मंगलवार शाम लोहिया बाजार स्थित एक होटल में हुई।

सगाई का समारोह, अचानक गिर पड़े पिता

जनकगंज थाना क्षेत्र की नई सड़क, शेजवलकर गली निवासी कृष्ण कुमार अग्रवाल के बेटे यश अग्रवाल की सगाई का कार्यक्रम होटल में चल रहा था। रिश्तेदारों और दोस्तों के बीच जश्न का माहौल था। इसी दौरान कृष्ण कुमार को सीने में तेज दर्द उठा और वे अचानक जमीन पर गिर पड़े। यह देखकर समारोह में अफरा-तफरी मच गई।

परिजन तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

पहले से थी दिल की बीमारी, चल रहा था इलाज

परिवार के लोगों के मुताबिक कृष्ण कुमार को पहले से हार्ट संबंधी परेशानी थी। उनका डायलिसिस भी हो चुका था और वे लगातार इलाज ले रहे थे।

Hot this week

सागा ग्रुप पर ED का बड़ा एक्शन: 10 हजार करोड़ की पोंजी स्कीम का भंडाफोड़, नकदी, सोना और गाड़ियां जब्त

नई दिल्ली/भोपाल प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में...

Topics

सागा ग्रुप पर ED का बड़ा एक्शन: 10 हजार करोड़ की पोंजी स्कीम का भंडाफोड़, नकदी, सोना और गाड़ियां जब्त

नई दिल्ली/भोपाल प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में...

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को PG खाली करने की धमकी, CM से हस्तक्षेप की मांग

भोपाल। राजधानी के गांधी नगर स्थित शांति होम्स कॉलोनी...

भोपाल में लव जिहाद के आरोप में घरौंदा हाइट्स में हिंदू संगठनों की रेड

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र के गोपाल नगर स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img