Sunday, November 8, 2026
28.5 C
Bhopal

भोपाल की आकृति एक्वा सिटी के एमडी पर FIR

आकृति एक्वा सिटी के एमडी हेमंत सोनी के खिलाफ शाहपुरा पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई राहुल सिंह गौतम की शिकायत पर की गई, जिन्होंने वर्ष 2013 में आकृति सिटी में एक फ्लैट बुक किया था। फ्लैट के बदले में राहुल ने सोनी को 25 लाख रुपए अदा किए थे।

एग्रीमेंट के अनुसार 26 महीने में फ्लैट का पजेशन मिलना था। लेकिन तय समय बीतने के बाद भी राहुल को फ्लैट नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2019-20 में रेरा (RERA) में शिकायत दर्ज कराई। रेरा ने बिल्डर को आदेश दिया कि वह मूल रकम 18.45% ब्याज दर के साथ लौटाए। लेकिन इसके बजाय हेमंत सोनी ने राहुल सिंह को दो डुप्लेक्स देने का प्रस्ताव दिया और उसके लिए करार भी कर लिया।

बाद में खुलासा हुआ कि रेरा पहले ही इन डुप्लेक्स पर रोक लगा चुका है। पुलिस के अनुसार राहुल की शिकायत और दस्तावेजों के आधार पर आरोपी हेमंत सोनी के खिलाफ IPC की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Hot this week

पंचायत बोर से 250 फीट बिजली केबल चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 हजार की केबल बरामद

विदिशा/कुरवाई: जिले के ग्रामीण इलाकों में खेतों और सार्वजनिक...

40 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, तैरना जानने से बची 4 युवकों की जान

भोपाल। राजधानी के निपानिया जाट इलाके में शनिवार को...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img