Friday, April 24, 2026
28.2 C
Bhopal

भोपाल में बाइक शोरूम के वर्कशॉप में आग

भोपाल के रायसेन रोड स्थित एक बाइक शोरूम के वर्कशॉप में बुधवार रात आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि वर्कशॉप में रखा सामान पूरी तरह से जल गया। इनमें गाड़ियों के पार्ट्स भी बताए जाते हैं। एक घंटे में 4 दमकल और टैंकरों की मदद से आग पर काबू पाया गया। मंत्री विश्वास सारंग भी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली।

आगजनी की घटना रात 8.40 बजे की है। प्रभात चौराहे से कुछ आगे अप्सरा टॉकीज के पास सुरजीत बजाज का वर्कशॉप है। राहगीरों को शटरों से धुआं निकलते हुए देखने को मिला। इसके बाद फायर स्टेशन को जानकारी दी गई। कुछ ही देर में गोविंदपुरा, पुल बोगदा फायर स्टेशन से दमकलें मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई।

मंत्री सारंग भी पहुंचे आग लगने की सूचना मिलने के बाद मंत्री विश्वास सारंग भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी भी ली। वे आग बुझने तक मौके पर ही रहे। आग लगने से जनहानि होने की सूचना नहीं है।

एक घंटे में काबू में आ पाई आग करीब एक घंटे के बाद आग काबू में आ पाई। हालांकि, तब तक अंदर रखा सामान पूरी तरह से जल गया। आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई है। साथ ही नुकसान का आंकलन भी नहीं लग पाया है।

Hot this week

वृद्धा पर हमला कर लूटने वाला बदमाश 48 घंटे में गिरफ्तार, राजगढ़ का निकला आरोपी

​भोपाल। राजधानी के निशातपुरा इलाके में बुजुर्ग महिला पर...

भोपाल के 40 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के लगभग 40 प्रमुख इलाकों में गुरुवार...

इंदौर: वीडियो कॉल नहीं उठाने पर युवती ने दी जान, आखिरी मैसेज में लिखा- ‘अब तुम खुश रहना’

इंदौर। परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के जनता क्वार्टर में बुधवार...

निर्दयी माता-पिता: ढाई साल की मासूम को 400 KM दूर सड़क पर छोड़ा, भोपाल से गिरफ्तार

​भोपाल/श्योपुर: राजधानी भोपाल के एक दंपति की संवेदनहीनता ने...

Topics

वृद्धा पर हमला कर लूटने वाला बदमाश 48 घंटे में गिरफ्तार, राजगढ़ का निकला आरोपी

​भोपाल। राजधानी के निशातपुरा इलाके में बुजुर्ग महिला पर...

भोपाल के 40 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के लगभग 40 प्रमुख इलाकों में गुरुवार...

निर्दयी माता-पिता: ढाई साल की मासूम को 400 KM दूर सड़क पर छोड़ा, भोपाल से गिरफ्तार

​भोपाल/श्योपुर: राजधानी भोपाल के एक दंपति की संवेदनहीनता ने...

बैंक मैनेजर युवती से क्रेडिट कार्ड बंद कराने के नाम पर 2.47 लाख की ठगी

​इंदौर। शहर में साइबर ठगों के हौसले इतने बुलंद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img