Sunday, June 21, 2026
28.7 C
Bhopal

फर्जी हस्ताक्षर से तैयार किए कूटरचित दस्तावेज

रीवा में फर्जी हस्ताक्षर बनाकर कूट रचित दस्तावेज तैयार करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों पर एफआईआर दर्ज की है।

बताया गया कि कलेक्टर के निर्देश पर एडवोकेट विजय गुप्ता और तत्कालीन बाबू राजेश पांडेय के ऊपर मुकदमा दर्ज किया गया है। पूरा मामला सिरमौर तहसील का है।

जानकारी के मुताबिक सिरमौर में नायब तहसीलदार के फर्जी हस्ताक्षर बनाने का मामला सामने आया था। जिसके बाद कलेक्टर के निर्देशन में नायब तहसीलदार मनोज शुक्ला के द्वारा की गई शिकायत के आधार पर थाना सिरमौर में एफआईआर दर्ज की गई है।

पूरे मामले में एसडीओपी उमेश प्रजापति ने बताया कि फरियादी मनोज शुक्ला ने 6 मार्च को थाने पहुंचकर शिकायती आवेदन दिया था। रीवा में नायब तहसीलदार तहसीलदार के पद पर पदस्थ मनोज शुक्ला की रिपोर्ट पर विजय गुप्ता निवासी बैकुण्ठपुर और तत्कालीन खण्ड लेखक राजेश कुमार पाण्डेय के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है।

दोनों आरोपियों पर धारा 204, 318, 319, 336, 340 भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। जहां अपराध दर्ज करने के बाद पूरे मामले को विवेचना में लिया गया है।

Hot this week

शाहजहाँनाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 53 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी भोपाल को नशा मुक्त बनाने के अभियान...

भोपाल देहात पुलिस ने योग के साथ मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​भोपाल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को भोपाल...

Topics

भोपाल देहात पुलिस ने योग के साथ मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​भोपाल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को भोपाल...

माँ ललिता महात्रिपुरसुंदरी व नवग्रह प्रतिमाओं का हुआ अधिवास, वैदिक मंत्रों से गूंजा दिव्य लोक

श्रीविद्या अधिष्ठात्री माँ ललिता महात्रिपुरसुंदरी राजराजेश्वरी के 'दिव्य देवी...

भोपाल: नौकरी छूटने के तनाव में थे डॉक्टर के बेटे सौरभ बंजारा, जहर पीने से मौत

​भोपाल। शहर के जाने-माने नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. एमएल बंजारा के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img