Sunday, September 27, 2026
29.6 C
Bhopal

इंदौर में दोस्त की पत्नी से रेप

इंदौर के राउ में एक महिला ने पति के दोस्त पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला के पति के आने पर आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस के पास रात में शिकायत पहुंची। इस पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

राउ पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शादीशुदा महिला की शिकायत पर शाबिर पुत्र सफुर खान, निवासी हाटपिपल्या देवास के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया गया है।

महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके पति निजी स्कूल में ड्राइवर है। आरोपी भी यहीं काम करता है। दोनों में अच्छी दोस्ती है। इसके चलते शाबिर का घर आना-जाना लगा रहता था। गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे पीड़िता घर में फ्रिज साफ कर रही थी। घर का मेन गेट खुला था। 7 साल का बेटा बाहर खेल रहा था। इस दौरान शाबिर घर आया। थोड़ी देर बात करने के बाद उसने वॉशरूम जाने की बात कही। वॉशरूम में जाने के दौरान आरोपी शाबिर ने पीड़िता को दोनों हाथ पकड़कर बिस्तर पर गिरा दिया और दुष्कर्म किया। इसी बीच पीड़िता का पति घर पहुंचा तो उसे देख शाबिर वहां से भाग गया। पीड़िता ने पति और उसके दोस्त को पूरी घटना बताई और फिर थाने पहुंचे।

Hot this week

बालाघाट में NCC एडमिशन के नाम पर अश्लील डिमांड: आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार और सस्पेंड

​बालाघाट (मध्य प्रदेश): जिले के एक सरकारी कॉलेज में...

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img