Saturday, September 26, 2026
25 C
Bhopal

जबलपुर में ₹10 लाख का गांजा पकड़ा, 3 गिरफ्तार

जबलपुर में शनिवार देर रात लग्जरी कार से 52 किलो 702 ग्राम गांजा पकड़ा गया है। कीमत 10.5 लाख रुपए बताई जा रही है

नारकोटिक्स कंट्रोल यूनिट की टीम ने कुंडम के पास तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार डिंडौरी से जबलपुर की ओर आ रही थी। आरोपियों से पुलिस अब यह जानने की कोशिश में लगी हुई है कि उनके गिरोह में और कितने लोग शामिल हैं। कहां से गांजे की खेप ला रहे थे।

कार में चारों दरवाजों – फर्श के नीचे गांजा छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने 50 बड़े पैकेट और 2 छोटे पैकेट जब्त किए।

नारकोटिक्स कंट्रोल यूनिट में पदस्थ प्रिंसी साहू को जानकारी मिली थी कि कुछ लोग जबलपुर आ रहे हैं, कार में गांजा है। ASP प्रदीप कुमार शेंडे, DSP आकांक्षा उपाध्याय ने नारकोटिक्स कंट्रोल टीम के साथ कुंडम थाने की पुलिस को साथ लेकर नाकेबंदी की। गोल्ड कलर की जायलो कार (एमपी 20 सीसी 9398) आती दिखी। पकड़े जाने पर आरोपियों ने अपने नाम शिवम उर्फ सागर ठाकुर (22) निवासी पोला रोड, मझौली, विजय कुशवाहा (32) निवासी करौंदा, रांझी और मोहित ठाकुर (24) निवासी जुझारी उमरिया थाना मझौली बताया।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img