Tuesday, August 11, 2026
23.8 C
Bhopal

इंदौर में शादी का झांसा देकर युवती से रेप:

इंदौर की एमआईजी पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर उसके दोस्त के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर कई बार संबंध बनाए। फिर शादी की बात से मुकर गया। युवती की आरोपी से काम के दौरान पहचान पहचान हुई थी।

एमआईजी टीआई सीबी सिंह के मुताबिक 31 साल की युवती की शिकायत पर जयेश सरवटे के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया गया है। युवती ने पुलिस को बताया कि टेलीपरफॉर्मेंस में काम के दौरान 2016 में आरोपी से उसकी पहचान हुई। बातचीत के दौरान एक दूसरे को पंसद करने लगे। दोनों अक्सर साथ में घूमने फिरने भी जाते थे।

जयेश एजयेश अक्सर कहता था कि तुमसे शादी करना चाहता हूं। इस दौरान उसने मेरे रूम में आना जाना शुरू कर दिया। 1 जनवरी 2017 को न्यू ईयर के दिन वह मिलने आया। शादी की बातचीत के दौरान उसने संबंध बनाने की बात कही। इसके बाद वह कई बार वीकेंड में रूम पर मिलने आया और संबंध बनाए।

पीड़िता ने आरोपी से जब शादी के बात कही तो उसने इनकार करते हुए टाइम पास करने की बात कही। उसका कहना है कि माता पिता जिस समाज में शादी करेगे। वह वहीं शादी करेगा। इसके बाद बात करना बंद कर दी। जयेश को काफी बार समझाने का प्रयास करती रही। लगा कि वह मान जाएगा, लेकिन उसने बात नही मानी। परिवार को जानकारी देने के बाद थाने में केस दर्ज कराया।

Hot this week

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...

Topics

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img