Sunday, April 26, 2026
34.7 C
Bhopal

सोने की कीमत ने तोड़े अब तक के सारे रिकॉर्ड

भारत में दीपोत्सव का पर्व नजदीक आने के साथ ही सोने और चांदी की कीमत में रिकॉर्ड तेजी आ गई है। शनिवार को सोने की कीमत में 500 रुपए की तेजी आई। इसके बाद 10 ग्राम सोने की कीमत बढ़कर 80 हजार रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। वहीं, चांदी की कीमत में 3600 रुपए की तेजी आई है। इसके बाद एक किलो चांदी की कीमत बढ़कर 98 हजार 500 रुपए पर आ गई है।

सर्राफा व्यापारियों के अनुसार दीपावली तक स्टैंडर्ड सोने की कीमत जहां 82 हजार रूपए के आंकड़े को पार कर सकती है। जबकि चांदी प्रति किलो की कीमत एक लाख रुपए पर पहुंच सकती है।

जयपुर सर्राफा एसोसिएशन के पंकज सोनी ने बताया- अंतरराष्ट्रीय बाजार में जारी उठा पाठक की वजह से कीमती धातुओं में निवेश बढ़ा है। वहीं भारतीय बाजार में भी त्योहारी और वेडिंग सीजन करीब आ गया है। इसकी वजह से हर दिन सोने और चांदी की कीमत में तेजी देखने को मिल रही है। दीपावली तक 10 ग्राम सोने की कीमत 82 हजार रुपए के आंकड़े पर पहुंच सकती है। जबकि चांदी एक लाख रुपए को पार कर सकती है।

सोनी ने कहा- हालांकि त्योहारी सीजन में रिकॉर्ड तोड़ रेट पर पहुंचने की वजह से सर्राफा बाजार में ग्राहकों की कमी भी नजर आ रही है। ज्यादातर ग्राहक इन दोनों सोना खरीदने की जगह मुनाफा कमाने के लिए सोना बेचने पहुंच रहे हैं। ऐसे में जब तक सोने के भाव स्थिर नहीं होंगे। बाजार में भी अस्थिरता का माहौल बना रहेगा।

जयपुर सर्राफा कमेटी की और से जारी भाव के अनुसार जयपुर में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 80 हजार रुपए पर आ गई है, जबकि 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत सोने की कीमत 74 हजार 500 रुपए पहुंच गई है। सोना 18 कैरेट 61 हजार 100 रुपए प्रति दस ग्राम और 14 कैरट 48 हजार 200 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी रिफाइन की कीमत 98 हजार 500 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है।

सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉल मार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। नए नियम के तहत एक अप्रैल से 6 डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग के बिना सोना नहीं बिकेगा। जैसे आधार कार्ड पर 12 अंकों का कोड होता है, उसी तरह से सोने पर 6 अंकों का हॉल मार्क कोड होगा। इसे हॉल मार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं।

ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव हो गया है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

2. कीमत क्रॉस चेक करें

सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।

24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्‍योंकि वो बेहद मुलायम होता है। आमतौर पर ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट या इससे कम कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है।

कैरेट के हिसाब से ऐसे चेक करें कीमत: मान लीजिए 24 कैरेट सोने का दाम 60 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम है। यानी एक ग्राम सोने की कीमत हुई 6000 रुपए। ऐसे में 1 कैरेट शुद्धता वाले 1 ग्राम सोने की कीमत हुई 6000/24 यानी 250 रुपए।

अब मान लीजिए आपकी ज्वेलरी 18 कैरेट शुद्ध सोने से बनी है तो 18×250 यानी इसकी कीमत 4,500 रुपए प्रति ग्राम हुई। अब आपकी ज्वेलरी जितने भी ग्राम की है उसमें 4,500 रुपए का गुणा करके सोने की सही कीमत निकाली जा सकती है।

Hot this week

पत्नी से गाली-गलौज का विरोध करने पर साथी कर्मचारी की हत्या

​जबलपुर। पनागर थाना क्षेत्र के नया गांव में मामूली...

भोपाल पुलिस का ‘मिडनाइट स्ट्राइक’: एक रात में 362 अपराधी गिरफ्तार

​भोपाल। शहर में शांति व्यवस्था कायम करने और खौफ...

आईपीएल मैच पर सट्टा खिलाते 5 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का लेन-देन उजागर

​इंदौर। शहर के लसूडिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने...

इंदौर: पहली मंजिल से गिरी मासूम, इलाज के दौरान मौत

​इंदौर। शहर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीराम नगर...

सरेराह कार रोककर दंपती और मासूम से बदसलूकी, बदमाश फरार

​इंदौर | कार्यालय संवाददाता शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र...

Topics

पत्नी से गाली-गलौज का विरोध करने पर साथी कर्मचारी की हत्या

​जबलपुर। पनागर थाना क्षेत्र के नया गांव में मामूली...

भोपाल पुलिस का ‘मिडनाइट स्ट्राइक’: एक रात में 362 अपराधी गिरफ्तार

​भोपाल। शहर में शांति व्यवस्था कायम करने और खौफ...

आईपीएल मैच पर सट्टा खिलाते 5 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का लेन-देन उजागर

​इंदौर। शहर के लसूडिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने...

इंदौर: पहली मंजिल से गिरी मासूम, इलाज के दौरान मौत

​इंदौर। शहर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीराम नगर...

सरेराह कार रोककर दंपती और मासूम से बदसलूकी, बदमाश फरार

​इंदौर | कार्यालय संवाददाता शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र...

ऐशबाग: 20 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, परिवार में मचा कोहराम

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र स्थित अमन कॉलोनी...

भोपाल: मुनाफा कमाने का झांसा देकर युवक से 32 लाख हड़पे, केस दर्ज

भोपाल। राजधानी के ऐशबाग इलाके में जिम व्यवसाय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img