Tuesday, August 11, 2026
24.4 C
Bhopal

भोपाल में किराना कारोबारी का एक्सीडेंट, मौत

भोपाल के कोहेफिजा में शुक्रवार देर रात एक्टिवा और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में घायल किराना कारोबारी आशू जैन की इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। कारोबारी ने एक साल पहले ही लव मैरिज की थी। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

कर्मचारी को घर छोड़कर लौटते समय हुआ हादसा

पुलिस के मुताबिक आशू जैन (30) पुत्र अजय जैन निवासी आशियाना अपार्टमेंट कोहेफिजा कारोबारी थे। वो कोहेफिजा चौकी के सामने किराना दुकान चलाते थे। उनकी दुकान पर लालघाटी में रहने वाला युवक काम करता था। दुकान बंद करने के बाद हर रोज रात करीब 11 बजे उसे घर छोड़ने जाया करते थे। कर्मचारी को घर छोड़कर शुक्रवार की देर रात घर लौट रहे थे।

गाड़ी टर्न करते समय हुआ हादसा

कोहेफिजा चौकी के करीब उन्होंने अचानक एक्टिवा को टर्न किया, तभी सामने से आए अन्य बाइक सवार ने उनके वाहन में टक्कर मार दी। इस बाइक पर दो युवक सवार थे। घटना में तीनों को गंभीर चोट आई। इलाज के दौरान आशू की मौत हो गई। पुलिस मुताबिक घायल अन्य बाइक सवार की हालत नाजुक बनी हुई है।

Hot this week

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img