Tuesday, August 11, 2026
24 C
Bhopal

भोपाल में सीआईडी आरक्षक के घर चोरी

भोपाल की रेडियो कॉलोनी में रहने वाले सीआईडी आरक्षक के घर चोरी का मामला सामने आया है। बदमाश यहां से सोने की चेन और रिंग लेकर फरार हो गए। घटना एक महीने पहले की है। जांच के बाद पुलिस ने रविवार को केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा हरी है।

कमलानगर पुलिस के मुताबिक रेडियो कॉलोनी में आरक्षक किशोर सिंह के घर से दो सोने की चेन और अंगूठी बदमाश चुरा ले गया। घटना के समय किशोर और उनकी पत्नी इंदौर गए थे। घर पर उनका बेटा और बेटी मौजूद थे। इस दौरान बेटे का दोस्त दो बार मिलने आया। चोरी का संदेह उस पर है। पुलिस जांच कर रही है।

बेटे के दोस्त पर चोरी का संदेह

किशोर सिंह सीआईडी में पदस्थ हैं। शनिवार को उन्होंने गहने वाली ड्रॉअर खोली तो होश उड़ गए। उसमें रखी सोने की दो चेन और अंगूठी गायब थीं। बच्चों से बात करने पर पता चला कि जब वह इंदौर गए थे। तब बेटे का दोस्त मिलने आया था। संदेह के आधार पर पुलिस उससे पूछताछ करने की तैयारी में है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है। उनके घर में रखी चीजों से कोई छेड़खानी नहीं हुई।

Hot this week

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img