Monday, September 28, 2026
29.8 C
Bhopal

शादी का झांसा देकर 3 साल तक करता रहा शोषण

ग्वालियर के एक निजी अस्पताल में काम करने वाली एक 29 वर्षीय महिला कर्मचारी ने उसी अस्पताल में काम करने वाले युवक पर शादी का झांसा देकर तीन साल तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर ग्वालियर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

पीड़िता सेवा नगर स्थित अमरकंटक अपार्टमेंट में रहती है और 2018 से अस्पताल में बतौर ओटी रिसेप्शनिस्ट कार्यरत है। वहीं, आरोपी किशन सिंह शिंदे 2021 में उसी अस्पताल में आया था। दोनों की मुलाकात धीरे-धीरे दोस्ती और फिर प्रेम-प्रसंग में बदल गई। आरोपी ने युवती को शादी के लिए प्रपोज किया, जिसे दोनों के परिवारों ने सहमति दे दी। कुछ समय बाद शादी की बातचीत भी शुरू हो गई थी।

घर में किया रेप, फिर चलता रहा शारीरिक शोषण

पीड़िता के अनुसार, 7 अप्रैल 2022 को किशन सिंह उसके घर आया था। उस समय वह अकेली थी। किशन ने शादी की बात पक्की होने का भरोसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद उसने कई बार उसकी इच्छा के विरुद्ध संबंध बनाए और तीन साल तक शोषण करता रहा।

मई 2025 में शादी से किया इनकार

जब मई 2025 में युवती ने किशन पर शादी का दबाव बनाया, तो वह बहाने बनाने लगा। आखिर में आरोपी ने साफ कहा कि अब वह शादी नहीं करेगा। पीड़िता का आरोप है कि किशन ने कहा – “जो करना था कर लिया, अब शादी नहीं करनी है।” इस बात से आहत होकर पीड़िता ने ग्वालियर थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।

ग्वालियर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर किशन सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत रेप का मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी फिलहाल फरार है, लेकिन जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

Hot this week

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

भोपाल में न्यूनतम वेतन को लेकर अस्थायी और आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन

​भोपाल: न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर सोमवार सुबह 3...

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img