Sunday, October 4, 2026
27.1 C
Bhopal

भोपाल में पेट्रोल छिड़ककर घर जलाया

भोपाल के हिनौतिया में स्थित एक घर में दो बदमाशों ने गुरुवार की रात को पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इस समय घर में महिला उसका मासूम बच्चा सहित भाई और मां-पिता मौजूद थे। पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई थी। आग की चपेट में आने से घर का सामान और बाहर खड़े वाहन जल गए थे।

फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर शनिवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्र में उनका जुलूस निकाला गया। इस दौरान आरोपियों ने नारे लगाए की अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है। दोनों को शनिवार की शाम को कोर्ट के आदेश पर जेल भी भेज दिया गया है।

टीआई हेमंत श्रीवास्तव ने बताया कि, निकिता मालवीय हिनौतिया में रहती हैं और गृहिणी हैं। उन्होंने थाने में बताया कि गुरुवार की रात को अचानक उनके घर में आग लग गई। इससे उनके वाहन और कुछ सामान जल गया है। फुटेज चेक करने पर आग लगाते दो युवक कैमरे में कैद हुए हैं।

एक युवक ने अपने पास रखी बॉटल से घर के मेन गेट पर पेट्रोल छिड़का इसके बाद आग लगा दी। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान रवि कुशवाह उर्फ पेंटर और फीरोज खान के रूप में की गई है। दोनों इलाके के पुराने बदमाश हैं। उनके खिलाफ पूर्व में भी कई केस दर्ज हैं।

आरोपी बोले- बीच बचाव में चांटा मारा था

फरियादी महिला का भाई आकाश मालवीय है। 10 दिन पहले दोनों बदमाश आकाश के मोहल्ले के एक युवक के साथ मारपीट कर रहे थे। यह देख आकाश ने बीच बचाव किया। जब आरोपी लगातार उसे पीटते रहे तो बचाव के दौरान बड़े होने के नाते आकाश ने रवि को चांटा मार दिया। इसी का बदला लेने आरोपी ने उसके घर में आग लगाई।

आकाश का पीछा करते हुए आए बदमाश

फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि, आरोपी आकाश का पीछा करते हुए आए थे। आकाश के घर में आते ही उन्होंने मेन गेट से पेट्रोल को अंदर छिड़का और आग लगा दी। आग की चपेट में आने से घर के बाहर खड़े दो वाहन भी जल गए थे।

Hot this week

विदिशा: बेतवा नदी के घाटों पर पसरी गंदगी, पानी घटने से बाहर आईं विसर्जित मूर्तियां

​विदिशा: त्योहारों और गणेश विसर्जन के बाद ऐतिहासिक बेतवा नदी...

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

स्टेशन बजरिया पुलिस की कार्रवाई: 54 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ किन्नर गिरफ्तार

​भोपाल: गांधी जयंती पर शहर में शराब दुकानें बंद रहने...

Topics

विदिशा: बेतवा नदी के घाटों पर पसरी गंदगी, पानी घटने से बाहर आईं विसर्जित मूर्तियां

​विदिशा: त्योहारों और गणेश विसर्जन के बाद ऐतिहासिक बेतवा नदी...

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

एसबीआई में नौकरी का झांसा देकर महिला से 12.77 लाख रुपए की ठगी, ऑनलाइन सेंटर संचालक पर केस दर्ज

ग्वालियर: माधौगंज थाना क्षेत्र में एक ऑनलाइन सर्विस सेंटर संचालक...

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img