Sunday, October 4, 2026
24.1 C
Bhopal

होटल-लॉज चेक, 560 पर कार्रवाई, शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर भी शिकंजा

गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा कड़ी करते हुए इंदौर पुलिस ने सड़कों पर विशेष अभियान चलाया। पुलिस ने रातभर जगह-जगह चेकिंग की और होटल-लॉज समेत संवेदनशील इलाकों में कॉम्बिंग गश्त की। इस दौरान 1294 संदिग्धों की जांच की गई, जिनमें से 560 पर वैधानिक कार्रवाई की गई।

शराब पीकर वाहन चलाने वालों और यातायात नियम तोड़ने वालों पर भी सख्ती बरती गई। पुलिस ने 171 लापरवाह वाहन चालकों पर जुर्माना लगाया।

इंदौर में सुरक्षा को लेकर पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। 24-25 जनवरी की रात से सुबह तक चारों जोन और ट्रैफिक डीसीपी के नेतृत्व में शहर के सभी थाना क्षेत्रों में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों ने पुलिस फोर्स के साथ कॉम्बिंग गश्त की।

गणतंत्र दिवस से पहले इंदौर पुलिस का अभियान, 560 बदमाशों पर कार्रवाई

इंदौर पुलिस ने 24-25 जनवरी की रात सुरक्षा बढ़ाने के लिए शहरभर में कॉम्बिंग गश्त की।

  • 1294 बदमाशों की जांच की और उनमें से 560 पर वैधानिक कार्रवाई की।
  • 279 से ज्यादा वारंट तामील किए, जिनमें 47 स्थायी, 89 गिरफ्तारी और 143 जमानती वारंट शामिल हैं।
  • 171 लापरवाह वाहन चालकों पर कार्रवाई की, जो शराब पीकर गाड़ी चला रहे थे।
  • 301 गुंडे-बदमाश, 84 नकबजन, 41 लुटेरे, 105 चाकूबाज, 16 ड्रग्स पैडलर और 152 निगरानीशुदा बदमाशों सहित 734 अपराधियों को चेतावनी दी गई।

पुलिस ने अपराधियों से डोजियर भरवाकर भविष्य में अपराध न करने की हिदायत दी।

Hot this week

विदिशा: बेतवा नदी के घाटों पर पसरी गंदगी, पानी घटने से बाहर आईं विसर्जित मूर्तियां

​विदिशा: त्योहारों और गणेश विसर्जन के बाद ऐतिहासिक बेतवा नदी...

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

स्टेशन बजरिया पुलिस की कार्रवाई: 54 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ किन्नर गिरफ्तार

​भोपाल: गांधी जयंती पर शहर में शराब दुकानें बंद रहने...

Topics

विदिशा: बेतवा नदी के घाटों पर पसरी गंदगी, पानी घटने से बाहर आईं विसर्जित मूर्तियां

​विदिशा: त्योहारों और गणेश विसर्जन के बाद ऐतिहासिक बेतवा नदी...

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

एसबीआई में नौकरी का झांसा देकर महिला से 12.77 लाख रुपए की ठगी, ऑनलाइन सेंटर संचालक पर केस दर्ज

ग्वालियर: माधौगंज थाना क्षेत्र में एक ऑनलाइन सर्विस सेंटर संचालक...

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img