Tuesday, July 7, 2026
26.8 C
Bhopal

पत्नी से विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी:शराब पीने का आदी था

भोपाल के भीम नगर में रहने वाले युवक ने शुक्रवार देर रात फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने पुलिस को शराब के नशे में पत्नी से विवाद के बाद खुदकुशी करने की बात बताई है। मृतक शराब के नशे में आए दिन पत्नी से विवाद करता था। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।

राजू रजक पिता किशन रजक (38) भीम नगर सब्जी मंडी का रहने वाला था। वह मजदूरी का काम करता था। शराब पीने का आदी था। परिवार में एक बेटी प्रियांशी और 11 साल का बेटा यश है। पत्नी नैनी भी घरों में काम करती हैं।

शुक्रवार रात राजू शराब पीकर घर लौटा था। नशे में पत्नी से विवाद हुआ। इसके बाद अपने कमरे में चले गए। देर रात पत्नी ने शव फंदे पर लटका देखा। पड़ोसियों की मदद से बॉडी को फंदे से उतारा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों के डिटेल बयानों के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

भोपाल पुलिस के दावों की खुली पोल: इतवारा चौकी के पीछे बिका गांजा, शहर में रातभर खुल रहे मयखाने

'न्यूज क्राइम फाइल' का बड़ा खुलासा... राजधानी भोपाल में अपराध...

नाबालिक से छेड़छाड़: बचपन के दोस्त की बेटी का भरोसा तोड़ने वाले दरिंदे को 7 साल की सजा

​भोपाल। हबीबगंज थाना क्षेत्र में एक बेहद शर्मनाक मामले...

3.60 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार, बाइक की सीट के नीचे छिपाकर लाए थे नशा

​इंदौर। क्राइम ब्रांच ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...

मप्र: राज्यपाल मंगुभाई पटेल का कार्यकाल कल पूरा, नए नाम को लेकर सरगर्मियां तेज

​भोपाल। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई छगनभाई पटेल का...

Topics

3.60 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार, बाइक की सीट के नीचे छिपाकर लाए थे नशा

​इंदौर। क्राइम ब्रांच ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...

मप्र: राज्यपाल मंगुभाई पटेल का कार्यकाल कल पूरा, नए नाम को लेकर सरगर्मियां तेज

​भोपाल। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई छगनभाई पटेल का...

एडवाइजरी कंपनी के संचालक समेत 5 आरोपियों ने किया सरेंडर, जेल भेजे गए

​इंदौर। तुकोगंज क्षेत्र में संचालित एक एडवाइजरी कंपनी से...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img