Tuesday, June 23, 2026
27.8 C
Bhopal

खजूरी बाजार के व्यापारियों से ठगी

इंदौर के नंदानगर में एक ठग ने खजूरी बाजार के एक दर्जन व्यापारियों के साथ ठगी की है। व्यापारियों की शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज किया है। अब उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

50 लाख का माल लिया और फरार हो गया इंदौर क्राइम ब्रांच में खजूरी बाजार के व्यापारियों ने शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र का रहने वाला विनोद जैन 50 लाख का माल लेकर फरार हो गया। उसने नंदानगर में रुद्रप्रयाग इंटरप्राइजेस के नाम से फर्म शुरू की थी।

उसने अलग-अलग व्यापारियों से करीब 50 लाख का माल लिया और फिर फरार हो गया। उसने जो चेक दिए थे, वे भी बाउंस भी हो गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। अब आगे की जांच की जा रही है।

व्यापारियों ने बताया कि नरेंद्र जैन ने ठगी के लिए नरेंद्र चौकसे नाम के व्यक्ति से एक दुकान से किराये पर ली थी। इसके बाद फर्म और पते के नाम से बैंक के अकांउट खुलवाकर लोगों से लेन-देन किया। विनोद कुमार के खिलाफ करीब एक दर्जन व्यापारियों ने अलग-अलग बयान दर्ज कराए हैं।

महाराष्ट्र में भी ठगी की जांच विनोद कुमार के बारे में पता चला है कि वह लातूर से इंदौर व्यापार के सिलसिले में आया था। उसने वहां के कुछ लोगों के साथ ठगी की थी। इस मामले के बाद क्राइम ब्रांच विनोद कुमार की डिटेल खंगाल रही है।

Hot this week

भोपाल: शैक्षणिक संस्थान में 200 करोड़ का बड़ा घोटाला, ED की ताबड़तोड़ छापेमारी

​भोपाल। राजधानी के एक बड़े निजी शैक्षणिक समूह पर...

भोपाल: अरशद बब्बा गिरोह का आतंक, थार सवार युवक से लूटपाट और जानलेवा हमला

​भोपाल। राजधानी के हनुमानगंज स्थित काजी कैंप इलाके में...

भोपाल: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

​भोपाल। मंत्रालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में आज मुख्यमंत्री डॉ....

Topics

भोपाल: अरशद बब्बा गिरोह का आतंक, थार सवार युवक से लूटपाट और जानलेवा हमला

​भोपाल। राजधानी के हनुमानगंज स्थित काजी कैंप इलाके में...

भोपाल: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

​भोपाल। मंत्रालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में आज मुख्यमंत्री डॉ....

लोन दिलाने के नाम पर महिला से 1.43 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी की तलाश जारी

​इंदौर। तेजाजीनगर थाना क्षेत्र में लोन स्वीकृत कराने के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img