Sunday, August 16, 2026
24.1 C
Bhopal

अपने बिकिनी लुक से होश उड़ा रही हैं ऋतिक की एक्स वाइफ

sussane khan

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ (Hrithik Roshan’s Ex Wife) सुजैन खान पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में हैं. वह अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं. जब से उन्होंने अपने रिश्ते को पब्लिक किया है, तभी से दोनों आए दिन पार्टी करते या वेकेशन मनाते देखे जाते हैं. सुजैन अक्सर सोशल मीडिया पर अर्सलान संग अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं. अब उन्होंने जो पोस्ट किया है उसमें सुजैन का अंदाज देखते बन रहा है.

सुजैन खान (Sussanne Khan) ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है. इसमें वह ऑरेंज कलर की हॉल्टर नेक बिकिनी में नजर आ रही हैं. इसके साथ उन्होंने क्रीम कलर का बड़ा हैट पहना हुआ है. तस्वीर में सुजैन की सिजलिंग अदाएं और उनके कमाल के एक्सप्रेशन सोशल मीडिया पर सनसनी मचा रहे हैं. जाहिर है सुजैन का इतना हॉट अंदाज लोगों ने पहले नहीं देखा होगा. इस तस्वीर के साथ उनका कैप्शन भी लोगों का ध्यान खींच रहा है।

इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘हमारे सभी सपने सच हो सकते हैं, अगर हमारे पास उसे पूरा करने की हिम्मत और साहस है. सच ये है कि..अगर वो सोने से ज्यादा बार सपने देखती है तो इसमें कुछ बुरा नहीं है’. अब सुजैन अपने किन सपनों की बात कर रही हैं यह तो वह खुद ही बेहतर जानती होंगी. मगर उनकी यह तस्वीर इंटरनेट पर फैंस की धड़कनें तेज कर रही हैं.

कुछ दिन पहले कैलिफोर्निया से लौटी हैं सुजैन
पिछले दिनों सुजैन अपने कथित बॉयफ्रेंड अर्सलान (Arslan Goni) के साथ कैलिफोर्निया में थीं, जहां दोनों क्वालिटी टाइम बिता रहे थे. इस ट्रिप से दोनों की कई तस्वीरें सामने आई थीं. इसके अलावा अपने एक्स हस्बैंड को लेकर भी सुजैन चर्चा में रहती हैं. सुज़ैन और ऋतिक बचपन के दोस्त थे और 2000 में शादी के बंधन में बंधने का फैसला करने से पहले कुछ समय से डेटिंग कर रहे थे.

पूर्व कपल ने 2014 में अपने रास्ते अलग कर लिए. उनके दो बच्चे हैं- बेटे हिरदान और हरेन रोशन. बच्चों के खातिर ऋतिक और सुजैन भी अक्सर एक साथ टाइम स्पेंड करते हैं.

Hot this week

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...

Topics

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...

टीकाकरण के बाद दो महीने की बच्ची की मौत, परिजनों ने लगाया ओवरडोज का आरोप

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र की नवजीवन कॉलोनी में...

मंदसौर को मिली करोड़ों के स्वास्थ्य विकास कार्यों की सौगात

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के पश्चात उप मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img