Monday, July 6, 2026
32.8 C
Bhopal

इंदौर में कागज पर नीली स्याही से पकड़ाया झूठ

इंदौर की जिला अदालत ने मंगलवार एक बुजुर्ग महिला को राहत देते हुए करोड़ों की दुकान पर झूठा कब्जा जताने वाले व्यापारी का केस खारिज कर दिया है।

राजवाड़ा इलाके की इस दुकान की मालिक 70 साल की आयशा बी हैं। एक व्यापारी ने अक्टूबर 2020 में कोर्ट में दावा किया था कि वह इस दुकान का किरायेदार है। व्यापारी ने कहा था कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत दुकान का हिस्सा तोड़ा गया था, लेकिन उसने अपनी मेहनत और खर्च से दुकान की मरम्मत कर दोबारा काम शुरू किया। उसने आरोप लगाया कि अब मकान मालकिन जबरन उसे निकाल रही हैं।

महिला ने कोर्ट में दी ये दलीलें

  • दुकान पहले ही तोड़ी जा चुकी थी और व्यापारी ने खुद ही दुकान खाली कर दी थी।
  • अब वह दोबारा झूठा दावा कर रहा है कि वह अभी भी किरायेदार है।
  • व्यापारी ने झूठी फोटो और एक किराए की चिट्ठी की फोटो कॉपी कोर्ट में दी, जिसमें नीली स्याही से हस्ताक्षर थे।

कोर्ट ने कही ये बात

  • दुकान अब असल में मौजूद ही नहीं है।
  • किरायेदारी को लेकर कोई नया समझौता या कागज पेश नहीं किया गया।
  • फोटो कॉपी पर नीली स्याही के हस्ताक्षर हैं, जबकि फोटो कॉपी में ऐसा नहीं होता।
  • फोटोज भी बिना तारीख और सबूत के थे और नियमों के अनुसार सही तरीके से पेश नहीं किए गए।

जज ऐका सोनी ने सबूतों को देखते हुए व्यापारी का केस खारिज कर दिया और आदेश दिया कि बुजुर्ग महिला का केस लड़ने का खर्च भी व्यापारी को ही देना होगा।

महिला के वकील कृष्ण कुमार कुन्हारे ने बताया यह फैसला साफ करता है कि झूठे दस्तावेजों और बिना सबूत के किए गए दावे कोर्ट में नहीं टिकते।

Hot this week

एडवाइजरी कंपनी के संचालक समेत 5 आरोपियों ने किया सरेंडर, जेल भेजे गए

​इंदौर। तुकोगंज क्षेत्र में संचालित एक एडवाइजरी कंपनी से...

युवक को बेरहमी से पीटा, कांच की बोतल से हमला; जांच में जुटी पुलिस

​छिंदवाड़ा: शहर में एक युवक के साथ बेरहमी से...

Topics

एडवाइजरी कंपनी के संचालक समेत 5 आरोपियों ने किया सरेंडर, जेल भेजे गए

​इंदौर। तुकोगंज क्षेत्र में संचालित एक एडवाइजरी कंपनी से...

युवक को बेरहमी से पीटा, कांच की बोतल से हमला; जांच में जुटी पुलिस

​छिंदवाड़ा: शहर में एक युवक के साथ बेरहमी से...

भोपाल में महिला और बाल अपराधों पर अभियोजन कार्यशाला संपन्न

​भोपाल। महिला एवं बाल अपराधों के निराकरण और अभियोजन...

भोपाल: 60 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्कूटर भी जब्त

​भोपाल, 5 जुलाई। स्टेशन बजरिया पुलिस ने नशे के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img