Saturday, July 4, 2026
28.7 C
Bhopal

भोपाल में कल निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

भोपाल के पटेल नगर स्थित इस्कॉन मंदिर द्वारा 28 जून को भगवान श्रीजगन्नाथ, बलराम और देवी सुभद्रा की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। यह इस्कॉन भोपाल की तेरहवीं वार्षिक रथयात्रा होगी। यात्रा शाम 4 बजे भोपाल टॉकीज से शुरू होकर हमीदिया रोड, भारत टॉकीज, रोशनपुरा, रंगमहल और न्यू मार्केट होते हुए माता मंदिर स्थित प्लेटिनम प्लाजा पर संपन्न होगी।

इस बार रथ को पुरी, ओडिशा के नंदीघोष रथ की तर्ज पर बनाया गया है। 27 फीट ऊंचा, 24 फीट लंबा और 17 फीट चौड़ा यह रथ लोहे की मजबूत फाउंडेशन पर खड़ा है, जबकि इसका ढांचा सागौन की लकड़ी से निर्मित है। दो टन लोहे और 50 घन फीट लकड़ी से निर्मित इस रथ में छह फीट ऊंचे लकड़ी के विशाल पहिए लगाए गए हैं।

इसकी ऊंचाई को हाइड्रोलिक लीवर की सहायता से समायोजित किया जा सकता है। रथ की छत को सुंदर वास्तुशिल्पीय नक्काशी और रंग-बिरंगे वस्त्रों से सजाया गया है। यह रथ हाइड्रोलिक प्रणाली से युक्त है, ताकि मार्ग में आवश्यकतानुसार इसकी ऊंचाई को ऊपर या नीचे किया जा सके।

संतों और विदेशी भक्तों का आगमन

इस वर्ष रथयात्रा में इस्कॉन के जोनल सेक्रेटरी महामन दास प्रभुजी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उनके साथ रूस से वितांक दास और द्विजमणि दास जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध भक्त भी भोपाल आएंगे। देश-विदेश से हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी की संभावना जताई जा रही है।

भक्त खीचेंगे रथ, संकीर्तन और झांकियों का होगा प्रदर्शन रथ पर विराजमान भगवान जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा माता की झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। यात्रा मार्ग में भक्तजन ‘हरे कृष्ण’ महामंत्र के संकीर्तन के साथ रथ को रस्सियों से खीचेंगे। रास्ते भर शंख, मृदंग, करताल की ध्वनि और पारंपरिक झांकियां वातावरण को भक्तिमय बनाएंगी।

रथ के साथ 151 विशेष भोग अर्पित किए जाएंगे और विभिन्न स्थानों पर आरती की जाएगी। रथयात्रा का शुभारंभ भोपाल की महापौर मालती राय आरती कर करेंगी। समापन स्थल पर मध्यप्रदेश शासन की मंत्री कृष्णा गौर आरती एवं आशीर्वचन देंगी।

Hot this week

भोपाल में अब ई-रिक्शा के लिए तय होंगे रूट, जल्द सुधरेगी ट्रैफिक व्यवस्था

​भोपाल। शहर में अनियंत्रित दौड़ रहे ई-रिक्शाओं पर लगाम...

एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी के दो कर्मचारियों ने किया 40 लाख का गबन

​इंदौर। एटीएम मशीनों में नकदी जमा करने वाली कंपनी...

भोपाल में परिचितों ने ही युवक को बनाया शिकार, कार लूटकर हुए फरार

​भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के...

भोपाल में अपराधियों पर प्रशासनिक चाबुक: दो ‘जिला बदर’, एक पर थाने में हाजिरी अनिवार्य

​भोपाल। शहर की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधों...

Topics

भोपाल में अब ई-रिक्शा के लिए तय होंगे रूट, जल्द सुधरेगी ट्रैफिक व्यवस्था

​भोपाल। शहर में अनियंत्रित दौड़ रहे ई-रिक्शाओं पर लगाम...

एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी के दो कर्मचारियों ने किया 40 लाख का गबन

​इंदौर। एटीएम मशीनों में नकदी जमा करने वाली कंपनी...

भोपाल में परिचितों ने ही युवक को बनाया शिकार, कार लूटकर हुए फरार

​भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के...

भोपाल के पटेल नगर में हॉस्टल पर पथराव, इलाके में फैली दहशत

​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के पटेल नगर में शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img