Monday, June 22, 2026
37.2 C
Bhopal

शादीशुदा महिला को झांसा देकर बनाए संबंध

बाणगंगा पुलिस ने 36 वर्षीय महिला की शिकायत पर विकास चौहान के खिलाफ केस दर्ज किया है। नौकरी करने के दौरान महिला की पहचान विकास से हुई थी। विकास ने महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। जब महिला ने शादी का बोला तो वह उसके प्राइवेट फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा।

बाणगंगा पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पति बीमार थे। वह नौकरी करके घर का खर्च चलाती थी। 2023 में नौकरी के दौरान उसकी पहचान विकास चौहान से हुई। विकास ने उसे कॉल सेंटर पर काम दिया। कुछ समय बाद वह कहने लगा कि वह उसे पसंद करता है और उससे शादी करना चाहता है। शादी का झांसा देकर उसने पीड़िता से कई बार शारीरिक संबंध बना लिए।

जब पीड़िता ने आरोपी से शादी करने का बोला तो गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा और प्राइवेट फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। पीड़िता पुलिस के पास पहुंची और शिकायत की। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

Hot this week

मंगेतर की करतूत, रिश्ता तोड़ा तो दी बदनाम करने और जान से मारने की धमकी

​इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने...

शाहजहाँनाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 53 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी भोपाल को नशा मुक्त बनाने के अभियान...

Topics

मंगेतर की करतूत, रिश्ता तोड़ा तो दी बदनाम करने और जान से मारने की धमकी

​इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने...

भोपाल देहात पुलिस ने योग के साथ मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​भोपाल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को भोपाल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img