Monday, June 22, 2026
29.7 C
Bhopal

डिजिटल अरेस्ट कर 5 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

खुद को पुलिस अधिकारी बताकर डिजिटल अरेस्ट करने के बाद महिला से पांच लाख रुपए ऐंठने वाले गिरोह के एक-एक सदस्य को पीथमपुर से गिरफ्तार किया है। बैंक खातों की जानकारी लेते-लेते पुलिस इस आरोपी तक पहुंची थी। आरोपी के खाते में कुछ पैसे गए थे।

साइबर क्राइम ब्रांच पुलिस ने बताया कि सत्यम शिवम परिसर कोलार में रहने वाली अनु वर्मा ने शिकायत करते हुए बताया था कि उनके मोबाइल फोन पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया था। उसने पहला फोन वॉट्सऐप कॉल के जरिए किया।

इस बातचीत में खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए वीडियो कॉल के जरिए अनु वर्मा को बताया कि आपका मोबाइल नंबर अवैध है। उसका इस्तेमाल अवैध कामों में हुआ है। उसने धमकी दी थी कि आपके नंबर को सीज कर दिया जाएगा। आपको गिरफ्तार भी किया जाएगा। जालसाज व्यक्ति की धमकी से अनु वर्मा डर गईं। उनके इसी डर का फायदा उठाते हुए 5 लाख रुपए ऐंठ लिए गए।

12 घंटे तक रखा था डिजिटल अरेस्ट ठगों ने महिला को एक फर्जी एफआईआर नंबर भी भेजा था। साथ ही नेशनल सीक्रेट केस बताकर किसी अन्य को बताने से मना किया गया। महिला को लगभग 12 घंटों तक अकेले ही वॉट्सऐप वीडियो काल के माध्यम से डिजिटल अरेस्ट कर रखा गया।

धमकी दी गई कि किसी अन्य व्यक्ति को इसके बारे में बताया तो स्थानीय थाने के माध्यम से अरेस्ट करके पुलिस कस्टडी में ले लिया जाएगा।

जिसके बाद आरोपियों द्वारा फरियादी के बैंक खाते में रखें रुपयों को अवैध रकम होना बताकर वेरिफाई करने के लिए भेजने को कहा गया। इसके बाद फरियादी ने बैंक जाकर आरटीजीएस के माध्यम से 5 लाख रुपए आरोपियों बैंक खाते में भेज दिए गए। संपूर्ण घटना में आरोपियों द्वारा फरियादी को वॉट्सऐप वीडियो काल पर रखा गया।

बैंक खाते की जानकारी से मिला सुराग साइबर क्राइम जिला भोपाल की टीम ने प्रकरण दर्ज करने के बाद उन सभी बैंक खातों की जानकारी निकालना शुरू की जिनके खाते में अनु वर्मा के बैंक खाते से पैसे गए थे। इसकी जानकारी जुटाते-जुटाते पुलिस धार जिले के पीथमपुर तक पहुंची। वहां से आरोपी रविंद्र सिंह पिता जय सिंह (35) निवासी जिला चूरु राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया।

Hot this week

भोपाल: चाकूबाजी कर दहशत फैलाने वाला आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार, दूसरा फरार

​भोपाल। मंगलवारा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर...

भोपाल: गलती से मां की शुगर की दवा खाने से युवती की मौत, परिजनों में मातम

​भोपाल। राजधानी के बैरागढ़ इलाके में एक बेहद दुखद...

Topics

भोपाल: चाकूबाजी कर दहशत फैलाने वाला आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार, दूसरा फरार

​भोपाल। मंगलवारा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर...

मंगेतर की करतूत, रिश्ता तोड़ा तो दी बदनाम करने और जान से मारने की धमकी

​इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img