Saturday, May 2, 2026
39.6 C
Bhopal

भोपाल में राष्ट्रध्वज जलाने का विरोध

भोपाल के वार्ड-50 स्थित 12 नंबर बस स्टॉप में निगम के वार्ड ऑफिस के पास राष्ट्रध्वज जलाने को लेकर शनिवार को कई लोगों ने विरोध कर दिया। उन्होंने निगम ऑफिस में पहुंचकर हंगामा किया। वहीं, पुलिस से भी शिकायत की।

कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष निक्की चौबे ने बताया कि वार्ड-50 के निगम ऑफिस के बाहर झंडे जलाए जा रहे थे। इस पर एक युवक ने ऐसा करने से रोका। इस मामले में शाहपुरा थाने में आवेदन दिया है। राष्ट्रध्वज जलाना राष्ट्र द्रोह की श्रेणी में आता है।

इस मामले में कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। विरोध कर रहे दीपक जाधव ने बताया कि वार्ड कार्यालय के बाहर निगमकर्मी ही प्लास्टिक के करीब 50 ध्वज जला रहे थे। जिन्हें पकड़ लिया। पिछले चार दिन से वे ऐसा कर रहे हैं। इसके विरोध में निगम ऑफिस भी पहुंचे। वहीं, थाने में भी शिकायत की है। ताकि, दोषियों पर कार्रवाई हो सके। हालांकि, अफसरों ने निगमकर्मी के होने की बात से इनकार किया है।

इस मामले में कांग्रेस और बीजेपी ने शाहपुरा थाने में लिखित शिकायत की है। वार्ड की पार्षद सुषमा बाविसा ने बताया कि वार्ड 50 के कार्यालय के पास कचरे में राष्ट्रध्वज जलाए जाना सामने आया है। जिसका मेरे और मेरी पार्टी द्वारा निंदा की जाती है। दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

एफआईआर दर्ज कराने शाहपुरा थाने में आवेदन

नगर निगम, भोपाल के वार्ड क्रमांक 50 के वार्ड प्रभारी ने राष्ट्र ध्वज जलाने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए शाहपुरा थाने में आवेदन दिया है। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में नगर निगम, भोपाल के किसी भी कर्मचारी का कोई संबंध नहीं है। वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए निगम आयुक्त ने उक्त घटना एवं वायरल वीडियो की निगम स्तर पर भी सभी तथ्यों की जांच कराने के निर्देश दिए हैं।

विरोध की दो तस्वीरें…

कांग्रेस ने भी विरोध जताया इस मामले में कांग्रेस ने भी विरोध जताया है। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की। कांग्रेस नेता अमित शर्मा ने भी आपत्ति जताई है। इस मामले में उन्होंने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट भी डाली है।

जलते ध्वज को आग से निकालते दिखा युवक इस मामले में दो वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इनमें कुछ लोग आग में ध्वज जलाते हुए नजर आ रहे थे। जिसे एक युवक ने रोक लिया। वहीं, आग की लपटों से ध्वज निकाले। इसके बाद ही वे निगम ऑफिस और थाने पर शिकायत लेकर पहुंचे।

Hot this week

https://newscrimefile.com/wp-content/uploads/2026/05/ncf-march-3.pdf ncf marchDownload

ncf marchDownload

रेलवे कर्मचारी को प्रेम जाल में फंसाकर 21 लाख ऐंठे, आरोपी महिला पर केस दर्ज

​सीतामऊ। मंदसौर जिले के सीतामऊ क्षेत्र में हनीट्रैप का...

Topics

https://newscrimefile.com/wp-content/uploads/2026/05/ncf-march-3.pdf ncf marchDownload

ncf marchDownload

रेलवे कर्मचारी को प्रेम जाल में फंसाकर 21 लाख ऐंठे, आरोपी महिला पर केस दर्ज

​सीतामऊ। मंदसौर जिले के सीतामऊ क्षेत्र में हनीट्रैप का...

नाबालिग से ज्यादती करने वाला आरोपी फरार, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज

​इंदौर। शहर में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म...

भोपाल: 10 किलो गांजे के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

​भोपाल। राजधानी में नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए...

भोपाल: युवक को बंधक बना चाकू से हमला करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी की हनुमानगंज पुलिस ने नादरा बस स्टैंड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img