Saturday, November 7, 2026
20.5 C
Bhopal

भोपाल में नाबालिग को निर्वस्त्र कर चप्पल से पीटा:पुलिस ने चारों को किया गिरफ्तार

भोपाल में 16 साल के नाबालिग के अपहरण और उसके साथ की गई बेरहमी से मारपीट के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने नाबालिग को निर्वस्त्र कर उसका वीडियो बनाया और फिर उसी वीडियो को वायरल करते हुए धमकी दी कि अगर FIR की गई, तो अंजाम भुगतना पड़ेगा।

यह पूरा मामला जेल में बंद आरोपी अरबाज और पीड़ित के बीच चली आ रही पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ है। दरअसल, नाबालिग फरियादी की जेल में बंद कैदी नदीम उर्फ बच्चा से मुलाकात को लेकर अरबाज नाराज था। जेल से रिहा होते ही अरबाज ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।

नाबालिग को निर्वस्त्र कर बुरी तरह पीटा 21 मार्च 2025 को पीड़ित को आरोपी चेतक ब्रिज के पास स्थित एक कॉफी शॉप से जबरन उठाकर ले गए। आरोपियों ने उसे निर्वस्त्र कर बुरी तरह पीटा और पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाया। बाद में वीडियो वायरल कर उसे ब्लैकमेल किया।

पीड़ित ने 18 अप्रैल को गौतम नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर एमपीनगर थाना स्थानांतरित कर दिया गया। जिसके बाद पुलिस टीम ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी, सीडीआर और सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया और मुखबिर की सूचना के आधार पर सभी आरोपियों को महज 24 घंटे में पकड़ लिया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 140(3), 140(4), 296, 115(2), 118(1), 351(3), 3(5), 61(2) बीएनएस, पोक्सो एक्ट की धाराओं सहित आईटी एक्ट की संबंधित धाराएं लगाई गई हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

पुलिस ने इन आरोपियों को किया अरेस्ट

  • अरहम उर्फ अजीम (21), निवासी – ईंटखेड़ी, भोपाल
  • शान उर्फ उमैर उर्फ डिसेंट (18), निवासी – शाहजहानाबाद, भोपाल
  • शानू उर्फ आशिम (40), निवासी – कोकता, बिलखिरिया, भोपाल
  • मोहम्मद अल्ताफ (23), निवासी – ऐशबाग, भोपाल
  • अरबाज शेख (22), निवासी – जहांगीराबाद, भोपाल (पूर्व से ही जेल में निरुद्ध)

Hot this week

पंचायत बोर से 250 फीट बिजली केबल चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 हजार की केबल बरामद

विदिशा/कुरवाई: जिले के ग्रामीण इलाकों में खेतों और सार्वजनिक...

40 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, तैरना जानने से बची 4 युवकों की जान

भोपाल। राजधानी के निपानिया जाट इलाके में शनिवार को...

Topics

पंचायत बोर से 250 फीट बिजली केबल चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 हजार की केबल बरामद

विदिशा/कुरवाई: जिले के ग्रामीण इलाकों में खेतों और सार्वजनिक...

40 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, तैरना जानने से बची 4 युवकों की जान

भोपाल। राजधानी के निपानिया जाट इलाके में शनिवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img