Saturday, November 7, 2026
22.2 C
Bhopal

नाबालिग को निर्वस्त्र कर चप्पल से पीटा

भोपाल में नाबालिग को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा गया। आरोपियों ने पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो अब वायरल हो रहा है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

वीडियो गौतम नगर का बताया जा रहा है, जिसमें कुछ युवक नाबालिग को चप्पल, जूते और थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। उससे जबरन बुलवाया जा रहा है, ‘अरबाज भाई हमारे बाप हैं’।

बदला लेने की नीयत से की पिटाई वीडियो सामने के बाद गौतम नगर थाना पुलिस ने अरबाज शेख और शानू कोकता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। हालांकि, अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह घटना करीब एक महीने पुरानी है।

जानकारी के मुताबिक, कुछ समय पहले जेल के बाहर शानू कोकता के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी। उसी का बदला लेने की नीयत से इस नाबालिग से मारपीट की गई।

Hot this week

पंचायत बोर से 250 फीट बिजली केबल चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 हजार की केबल बरामद

विदिशा/कुरवाई: जिले के ग्रामीण इलाकों में खेतों और सार्वजनिक...

40 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, तैरना जानने से बची 4 युवकों की जान

भोपाल। राजधानी के निपानिया जाट इलाके में शनिवार को...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img