Monday, July 13, 2026
24.4 C
Bhopal

दरवाजे पर खड़ी छात्रा से पड़ोसी ने की छेड़छाड़

ग्वालियर में घर के दरवाजे पर खड़ी एक छात्रा से पड़ोसी युवक ने छेड़छाड़ कर दी। छात्रा ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने गाली-गलौज कर उसके कपड़े फाड़ दिए। घटना हजीरा थाना क्षेत्र की है। किसकी सूचना तत्काल छात्रा ने फोन कर पुलिस दी, सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर थाने ले गए। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

यह है पूरा मामला

ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र के न्यू रेशम मिल निवासी 23 वर्षीय युवती ने शिकायत की है कि जब वह अपने घर के दरवाजे पर खड़ी थी कि तभी पास ही रहने वाला दीपक कटारिया उर्फ दीपू नारायण कटारिया वहां पर पहुंचा और उससे छेड़छाड़ कर दी। जब छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने उससे छेड़छाड़ कर उसके कपड़े फाड़ दिए और जान से मारने की धमकी दी। धमकी की शिकार पीडि़ता ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

आरोपी से पूछताछ में जुटी पुलिस

हजीरा थाना सर्किल के सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया है कि छात्रा से छेड़छाड़ और गाली-गलौज करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उससे पूछताछ की जा रही है।

Hot this week

कानाफूसी: क्या महज़ हेलमेट कमिश्नर बनकर रह जाएंगे नए साहब ?

राजधानी भोपाल में कमिश्नर प्रणाली लागू है। सड़कों पर...

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार ठेकेदार को कुचला, मौत

​इंदौर। खजराना थाना क्षेत्र में शनिवार शाम हुए एक...

Topics

कानाफूसी: क्या महज़ हेलमेट कमिश्नर बनकर रह जाएंगे नए साहब ?

राजधानी भोपाल में कमिश्नर प्रणाली लागू है। सड़कों पर...

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार ठेकेदार को कुचला, मौत

​इंदौर। खजराना थाना क्षेत्र में शनिवार शाम हुए एक...

11 साल से फरार ‘सांसी गैंग’ का शातिर चोर भोपाल रेल पुलिस के हत्थे चढ़ा

​भोपाल। ट्रेनों में यात्रियों का सामान काटने और नकदी-जेवर...

भोपाल: शादी का झांसा देकर 8 महीने तक रेप, आरोपी फरार

​भोपाल। राजधानी में शादी का झांसा देकर एक महिला...

रायसेन: पुरानी रंजिश में तलवार से हमला, तीन घायल; आरोपी फरार

​बेगमगंज (रायसेन)। तहसील के तुलसीपार गांव में शनिवार शाम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img