Wednesday, August 19, 2026
24.1 C
Bhopal

शादी का झांसा देकर नर्सिंग छात्रा से दुष्कर्म

इंदौर की विजयनगर पुलिस ने एक नर्सिंग छात्रा की शिकायत पर उसके प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और मारपीट का केस दर्ज किया है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर छात्रा से संबंध बनाए और बाद में उसकी अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसे ब्लैकमेल करता रहा।

छिंदवाड़ा की रहने वाली 27 वर्षीय छात्रा 2022 में नर्सिंग की सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए इंदौर आई थी। वह यहां चंद्रनगर की एक लाइब्रेरी में पढ़ाई करने जाती थी, जहां उसकी मुलाकात आरोपी नील गगन से हुई। धीरे-धीरे दोनों की बातचीत बढ़ी और आरोपी ने उसे प्यार और शादी का झांसा दिया।

अप्रैल 2023 में आरोपी ने उसे अपने कमरे पर बुलाकर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह बार-बार उसे बुलाने लगा। इस दौरान उसने चोरी-छिपे छात्रा की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें भी ले लीं, जिनका इस्तेमाल वह उसे धमकाने और ब्लैकमेल करने के लिए करने लगा।

अक्टूबर 2023 में जब छात्रा गर्भवती हुई, तो उसने आरोपी को इसकी जानकारी दी। नील गगन ने उसे कुछ दवाइयां देकर गर्भपात करने की कोशिश की, लेकिन जब इसका असर नहीं हुआ, तो उसे एक डॉक्टर के पास ले गया। डॉक्टर ने सोनोग्राफी के बाद बताया कि गर्भ का कुछ हिस्सा शरीर में रह गया है, जिससे तबीयत बिगड़ सकती है। इसके बाद आरोपी ने उसे एपल अस्पताल, भंवरकुआ में भर्ती कराया, जहां तीन दिन तक उसका इलाज चला।

गर्भपात के बाद भी आरोपी लगातार उसे संबंध बनाने के लिए मजबूर करता रहा। जब छात्रा ने मना किया, तो उसने मारपीट शुरू कर दी और इंदौर में रहकर पढ़ाई कर रहे उसके भाई को नुकसान पहुंचाने की धमकी देने लगा। वह छात्रा की मां और मौसी को भी फोन कर धमकाने लगा।

लगातार ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर छात्रा जून 2024 में छिंदवाड़ा लौट गई। लेकिन आरोपी उसे कॉल कर धमकाता रहा। 26 फरवरी 2025 को जब छात्रा अपने पिता के साथ बस स्टैंड पर थी, तो आरोपी वहां पहुंच गया और उसका पीछा करने लगा। इसके बाद छात्रा ने अपने परिवार को सारी बात बताई और मां-पिता के साथ छिंदवाड़ा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

अब विजयनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hot this week

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को PG खाली करने की धमकी, CM से हस्तक्षेप की मांग

भोपाल। राजधानी के गांधी नगर स्थित शांति होम्स कॉलोनी...

भोपाल में लव जिहाद के आरोप में घरौंदा हाइट्स में हिंदू संगठनों की रेड

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र के गोपाल नगर स्थित...

Topics

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को PG खाली करने की धमकी, CM से हस्तक्षेप की मांग

भोपाल। राजधानी के गांधी नगर स्थित शांति होम्स कॉलोनी...

भोपाल में लव जिहाद के आरोप में घरौंदा हाइट्स में हिंदू संगठनों की रेड

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र के गोपाल नगर स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img