Wednesday, September 9, 2026
26.1 C
Bhopal

भोपाल निगम के 3000 पेंशनर्स की पेंशन अटकी

भोपाल नगर निगम के करीब 3 हजार पेंशनर्स की पेंशन अटक गई है। उन्हें इस महीने अब तक पेंशन नहीं मिली है। वहीं, अधिकारियों की सैलरी समेत अन्य भुगतान भी रुक गए हैं। कल यानी, मंगलवार से गाड़ियों में ईंधन भी खत्म हो सकता है।

बता दें कि 3 अप्रैल को नगर निगम का साढ़े 3 करोड़ रुपए से ज्यादा का बजट पेश हुआ था, लेकिन स्वीकृति होना बाकी है। वहीं, सॉफ्टवेयर भी बंद है। इन दोनों वजह से वित्त विभाग से जुड़े भुगतान से जुड़े सारे काम अटक गए हैं। निगम कमिश्नर हरेंद्र नारायण ने बताया कि बजट को स्वीकृति के लिए भेजा गया है। जैसे ही मंजूरी मिलेगी, भुगतान करेंगे।

36 लाख रुपए का रोज ईंधन खरीदता है निगम नगर निगम के पास कचरा गाड़ियों समेत डंपर, जोन-वार्ड ऑफिस में कुल 1400 वाहन हैं। जिनमें हर रोज 36 लाख रुपए का ईंधन लगता है। अब तक जैसे-तैसे काम चल रहा था, लेकिन मंगलवार से ईंधन की सप्लाई बाधित हो सकती है।

हालांकि अधिकारियों की गाड़ियां ट्रेवल्स की है। ऐसे में ये फिलहाल चलती रहेंगी।

सैलरी भी अटकी जानकारी के अनुसार, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से जुड़े भुगतान के साथ ही कर्मचारियों की एडवांस राशि, सभी अधिकारी, महापौर, अध्यक्ष और एमआईसी मेंबर की सैलरी-मानदेय भी नहीं मिल सका है। हालांकि, जिम्मेदारों ने मंगलवार को समस्या का हल हो जाने की बात कही है।

Hot this week

विदिशा के पूर्व अपर कलेक्टर आईएएस अनिल कुमार डामोर का हार्ट अटैक से निधन, शोक की लहर

​विभागीय स्थानांतरण के बाद नई जिम्मेदारी संभालने की तैयारी...

Topics

विदिशा के पूर्व अपर कलेक्टर आईएएस अनिल कुमार डामोर का हार्ट अटैक से निधन, शोक की लहर

​विभागीय स्थानांतरण के बाद नई जिम्मेदारी संभालने की तैयारी...

एमवाय अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, ओपीडी सेवाएं प्रभावित

​इंदौर के महात्मा गांधी मेमोरियल (MGM) मेडिकल कॉलेज और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img