Tuesday, August 18, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल में कॉल सेंटर पर पुलिस का छापा

भोपाल के प्रभात चौराहा पर एक इमारत में आईडियो लॉजी एडवांस स्टॉक प्राइवेट लिमिटेड नाम के कॉल सेंटर का संचालन किया जा रहा था। जिसमें संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर ऐशबाग पुलिस ने शनिवार की रात दबिश दी। पुलिस की दबिश के दौरान यहां 11 युवक और युवतियां टेली कॉलिंग का काम करते मिले। पुलिस ने कॉल सेंटर से 26 सिम कार्ड सहित दो कम्प्युटर जब्त किए हैं। पुलिस यहां काम करने वाले संदेहियों से पूछताछ कर रही है। जब्त सिमों में से एक का इस्तेमाल उत्तर प्रदेश में की गई साइबर ठगी में हो चुका है। जिसकी वहां शिकायत भी दर्ज है। कॉल सेंटर से सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य रिकॉर्ड भी जब्त किया गया है।

एएसआई पवन रघुवंशी ने बताया कि कॉल सेंटर में काम करने वाले युवक-युवतियों ने बताया कि वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट का विज्ञापन देते थे। इस आधार पर पुलिस मान रही है कॉल सेंटर के जरिए लोगों को इन्वेस्टमेंट कराया जा रहा था। इसमें बड़ी गड़बड़ी की आशंका है। इसी एंगल पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई है। कॉल सेंटर संचालन में अफजल खान निवासी कम्मु का बाग का नाम सामने आया है। उससे भी पूछताछ की जा रही है।

सैलरी हड़पने की शिकायत भी मिली

कॉल सेंटर पर काम करने वाली दो युवती शनिवार को शिकायत करने थाने पहुंची। दोनों ने बताया कि वह एक कॉल सेंटर पर काम करती हैं। पिछले तीन महीने से उन्हें सैलरी नहीं मिली है। साथ ही साइबर फ्रॉड के बारे में भी बताया। इसके बाद पुलिस ने कॉल सेंटर पर दबिश दी।

शुरुआती जांच में सामने आया है कॉल सेंटर पर मिले युवक-युवतियों को 7 से 8 हजार रुपए महीने की सैलरी पर रखा गया था। उनसे क्या-क्या काम करवाया गया। कॉल सेंटर से मिलीं सिम के जरिए किस तरह के कॉल लोगों के पास पहुंचे। इन सभी बिंदुओं पर पुलिस की जांच जारी है। पुलिस को अफजल द्वारा बड़े ठग गिरोह से जुड़े होने की आशंका है।

Hot this week

उत्कृष्ट कार्य के लिए भोपाल पुलिस के 150 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

​भोपाल: ​स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगरीय पुलिस आयुक्तालय में...

Topics

उत्कृष्ट कार्य के लिए भोपाल पुलिस के 150 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

​भोपाल: ​स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगरीय पुलिस आयुक्तालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img