Wednesday, September 30, 2026
23.5 C
Bhopal

भोपाल के 90 डिग्री टर्न वाले ब्रिज पर पूजा-पाठ

भोपाल के ऐशबाग इलाके में बने 90 डिग्री एंगल के मोड़ वाले रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) पर शनिवार को कांग्रेसियों ने पूजा-पाठ कराई। झांझ-मंजिरों के साथ कांग्रेसी पंडितों के साथ ब्रिज पर पहुंचे। इस दौरान जनता की सुरक्षा की कामना के लिए पूजा-अर्चना की। ब्रिज शुरू होने के बाद इसके ऊपर से 1 लाख से ज्यादा लोग रोज गुजरेंगे।

अपनी अनोखी डिजाइन को लेकर यह ब्रिज सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है और जमकर ट्रोल हो रहा है। इसके चलते पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने भी नेशनल हाईवे अथॉरिटी इंडिया (एनएचएआई) से जांच करवाई। जिसमें गाड़ी के गुजरने के दौरान 35 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रफ्तार रखने की बात कही गई है। इससे ज्यादा रफ्तार होना खतरनाक है।

‘जनता को जब पता है तो इंजीनियर क्यों नहीं समझे’

कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने बताया कि प्रदेश में निर्माण कार्यों में व्याप्त भ्रष्टाचार किसी से छिपी नहीं है। भ्रष्टाचार की अंधी दौड़ में अक्सर राज्य में इंजीनियरिंग के अद्भुत नमूने भी देखने को मिलते हैं। ऐसा ही अद्भुत नमूना अब भोपाल में भी दिखाई दे रहा है। ब्रिज पर आने के बाद वाहनों को लगभग 90 डिग्री पर मुड़ना होगा। इस एंगल पर वाहन मोड़ने पर गाड़ियां ब्रिज की दीवार से टकरा सकती हैं या सामने से आ रही गाड़ी से भी एक्सीडेंट हो सकता है।एक आम व्यक्ति भी बता सकता है कि ऐसे मोड़ों पर टर्निंग रेडियस ज्यादा होनी चाहिए। ताकि वाहन सुरक्षित गति से मुड़ सकें, लेकिन यहां तो इंजीनियर की देखरेख में ओवर ब्रिज का निर्माण हुआ है। बावजूद अब ऐसा ब्रिज बना, जो देशभर में सुर्खियों में है।

शुक्ला ने कहा कि ऐसे में इतना तीखा मोड़ दुर्घटनाओं का कारण बन सकता है। पीडब्ल्यूडी और रेलवे की इस लापरवाही का आम जनता को भुगतान चुकाना पड़ सकता है। इसलिए आम जानता की सुरक्षा के लिए पंडितों के साथ पूजा-पाठ की है। जिससे कोई दुर्घटना नहीं हो और लोग सुरक्षित अपने घर पहुंच सकें। इस दौरान कांग्रेस प्रवक्ता मुकेश पंथी, अमित खत्री, पूर्व पार्षद आशाराम शर्मा, दीपक दीवान, अलमास अली, मो. फहीम, तारिक अली, अनूप पांडे, मो. राजिक, अनस उर रहमान आदि भी मौजूद थे।

सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहा यह ब्रिज कैसा है? कहां खामियां हैं और हादसे का कितना खतरा है? इसे देखिए ड्रोन वीडियो के जरिए..

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img