Saturday, September 12, 2026
26.1 C
Bhopal

रेंडम सेना के ट्वीट ने भोपाल पुलिस की नींद उड़ाई

रेंडम सेना नाम के एक्स अकाउंट से किए एक ट्वीट ने भोपाल पुलिस की नींद उड़ा दी। दरअसल इस ट्वीट के साथ एक युवक का फोटो शेयर किया गया था। इस युवक को भोपाल का होने के साथ ही कश्मीर में निर्दोषों की जान लेने वाला मास्टर माइंड बताया गया। इस ट्वीट में भोपाल पुलिस कमिश्नर को टैग किया गया था।

जिसके बाद मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात एक्टिव हुई पुलिस ने फोटो में दिख रहे संदेही को हिरासत में ले दिया। हिरासत में लिए शख्स का नाम जीशान अली बताया गया, जो कोहेफिजा का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास मिले मोबाइल की बारीकी से पड़ताल की। जीशान से करीब पांच घंटे तक पूछताछ की जाती रही।

बुधवार सुबह युवक को हिरासत से रिहा कर दिया गया। इस पूरे घटनाक्रम को भोपाल पुलिस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया और बताया कि जीशान द्वारा किसी संदिग्ध गतिविधि में शामिल रहने की जानकारी नहीं मिली है। उसके मोबाइल में भी कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली है। पहलगाम घटना से उसका किसी प्रकार का लेना-देना नहीं निकला है।

Hot this week

ISBT पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई: सुरक्षा और फायर सेफ्टी जांच में 1 बस ज़ब्त, 15 हज़ार जुर्माना

​भोपाल परिवहन आयुक्त के निर्देश पर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO)...

मां ने प्रेमी के साथ मिलकर की 15 वर्षीय बेटी की सौदेबाजी, दो बार कराया दुष्कर्म

​छतरपुर। जिले के बमीठा थाना क्षेत्र में मानवता को...

Topics

ISBT पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई: सुरक्षा और फायर सेफ्टी जांच में 1 बस ज़ब्त, 15 हज़ार जुर्माना

​भोपाल परिवहन आयुक्त के निर्देश पर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO)...

अवैध प्लॉटिंग की शिकायत पर कारोबारी के घर फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी

​भोपाल। रातीबढ़ थाना क्षेत्र के गोरेगांव में अवैध प्लॉटिंग...

पेंशन कार्ड के नाम पर रिटायर्ड फौजी से 1.23 लाख की ऑनलाइन ठगी

​इंदौर के परदेशीपुरा इलाके में रहने वाले 75 वर्षीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img