Monday, September 28, 2026
20.7 C
Bhopal

भोपाल में रेंज रोवर ने 4 बाइकों को टक्कर मारी

भोपाल के चेतक ब्रिज पर गुरुवार दोपहर लगभग 12:30 बजे एक तेज रफ्तार रेंज रोवर कार (MP 04 CN 5575) ने 4 बाइकों को टक्कर मार दी। इसके बाद कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में 4-5 लोग घायल हो गए, जिनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। चालक को भी चोट आई थी। उसे भी अस्पताल भेजा गया है।

घायल धर्मेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि कार सवार रॉन्ग साइड से आ रहा था और उसने पीछे से उनकी स्कूटी को टक्कर मारी। इसके बाद कार ने कुछ और वाहनों को भी टक्कर मारी और आखिर में डिवाइडर से टकराकर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में दो लोग सवार थे। डिवाइडर से टकराने के बाद ड्राइवर ने उल्टियां भी कीं।

लंबे समय तक लगा रहा जाम

दुर्घटना के बाद चेतक ब्रिज पर दोनों लेन में लंबा जाम लग गया। करीब 45 मिनट तक गाड़ियां जाम में फंसी रहीं। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम को क्लियर किया।

45 मिनट बाद आई एम्बुलेंस

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद 108 नंबर से एम्बुलेंस को बुलाया गया, लेकिन लगभग 40-45 मिनट की देरी से एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। इस बीच लोग घायलों को अस्पताल पहुंचा चुके थे। वहीं, ट्रैफिक पुलिस भी हादसे में क्षतिग्रस्त गाड़ी को मौके से हटा चुकी थी। एम्बुलेंस ड्राइवर से देरी के सवाल पर पूछा तो कहा गया कि वो बैरसिया से आए हैं। आस-पास की गाड़ियां पहले ही कॉल पर हैं।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img