Thursday, November 19, 2026
20.1 C
Bhopal

आधा किलोमीटर तक पीछा कर युवक को गोली मारी

भोपाल में बाइक की टक्कर के बाद हुए विवाद में एक शख्स ने दूसरे पर गोली चला दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

मामला निशातपुरा इलाके में बुधवार का है। जांच अधिकारी प्रेमनारायण ने बताया कि करोंद निवासी मोहम्मद जाहिद उर्फ कल्लू (33) टेलरिंग का काम करता है। बुधवार रात 7.45 बजे में वह घर से सब्जी मंडी के लिए निकला था। रास्ते में एक स्टोर के पास सामने से आया एक्टिवा सवार उसकी बाइक से टकरा गया। इसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। नौबत हाथापाई तक आ पहुंची।

इस बीच एक्टिवा सवार ने डिक्की खोली। इसमें हथियार रखा देख जाहिद ने बाइक दौड़ा दी। बदमाश ने आधा किमी पीछा कर फायर किया। पीछे से चली गोली जाहिद के दाएं कंधे से आर-पार हो गई। गोली लगते ही जाहिद सड़क पर गिरा। इससे उसके शरीर पर और भी चोट आई है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वाहन नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।

रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही पुलिस ली मारने के बाद बदमाश जिस रास्ते से भागा। पुलिस उस रास्ते के सीसीटीवी फुटेज देख रही है। फुटेज में आए एक्टिवा नंबर एमपी 04 जेडआर 2061 के आधार पर बदमाश की तलाश की जा रही है। गोली चलाने के बाद बदमाश को भागते हुए आसपास के लोगों ने देखा है। बदमाश की लोकेशन ट्रेस करने पुलिस तकनीकी टीमों की मदद ले रही है।

फरियादी बोला आखिरी बार गन निकालते देखा फरियादी जाहिद के मुताबिक उनका दोस्त भानपुर में चाय की होटल चलाता है। उससे मिलने के लिए बुधवार को गया था। बाद में दोनों शाइन बाइक पर सवार होकर मंडी की ओर जा रहे थे। पीपुल्स मॉल के सामने से नई मंडी की ओर जाने वाली सड़क पर मुड़ रहे थे। तभी एक एक्टिवा से गाड़ी की टक्कर हुई। इसी बात को लेकर बहस हुई, मामला शांत भी हो गया। बाद में हम पास में स्थित पेट्रोल पंप के साइड से संस्कार गार्डन वाली सड़क की ओर चले गए।

गार्डन के करीब मैंने पीछे मुड़कर देखा, आरोपी एक्टिवा सवार पीछा कर रहा था। करीब आधा किलो मीटर तक उसने पीछा किया और मेरे सामने ही साइड बैग से कट्‌टा निकाला। मैंने यह बात अपने दोस्त को बताई। इसी बीच आरोपी ने फायर कर दिया। गोली मेरे कंधे को चीरती हुई निकली। इससे मैं गिर गया। लोगों ने उठाया। आरोपी चालक भाग निकला। मैं उसे पहले से नहीं जानता था, विवाद भी कोई खास नहीं था।

Hot this week

इंदौर में कॉलोनी के गेट पर 6 राउंड फायरिंग, गार्ड के दौड़ने पर भागा हेलमेट पहना बदमाश

इंदौर। गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित गोधा एस्टेट कॉलोनी...

अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर डॉक्टर से 1.78 लाख ऐंठे, शहर में साइबर ठगी के 5 मामले

भोपाल। राजधानी में साइबर ठगों ने अलग-अलग तरीकों से...

अखबार की आड़ में 4 करोड़ की वसूली, भोपाल के 3 फर्जी कॉल सेंटरों का भंडाफोड़

भोपाल/नागपुर। अखबार और विज्ञापन के नाम पर देश के...

मासूम से अश्लील हरकत करने वाले मनचले को मां ने जाल बिछाकर पकड़ा, भीड़ ने की पिटाई, बाइक फूंकी

सीहोर। भैरूंदा हाईवे स्थित कांकड़खेड़ा में बुधवार को उस...

कॉलेज बस और कार की आमने-सामने की भिड़ंत, सब-इंस्पेक्टर गंभीर घायल

भोपाल। राजधानी के पं. खुशीलाल आयुर्वेद कॉलेज के पास...

Topics

कॉलेज बस और कार की आमने-सामने की भिड़ंत, सब-इंस्पेक्टर गंभीर घायल

भोपाल। राजधानी के पं. खुशीलाल आयुर्वेद कॉलेज के पास...

चोरी के शक में नाबालिग से हैवानियत; दुकान में बंद कर पीटा, छुरी से किए वार

भोपाल। राजधानी के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में इंसानियत को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img