Thursday, August 13, 2026
26.1 C
Bhopal

सरेराह नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी पकड़ाया

राजधानी में दिनदहाड़े नाबालिग छात्राओं से सरेराह छेड़खानी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 15 साल की नाबालिग छात्रा ने मंगलवार को आरोपी के खिलाफ कटारा हिल्स थाने में केस दर्ज कराया था। इसके बाद बुधवार को आरोपी की गिरफ्तारी की गई। आरोपी की करतूत सीसीटीवी कैमरे में भी नजर आई है।

पूछताछ में उसने बीते 15 दिन में पांच नाबालिगों से अश्लील हरकतें करने की बात स्वीकार की है। हालांकि पुलिस के पास केवल एक ही पीड़िता अब तक पहुंची है। आरोपी होटल कारोबारी का भाई है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

30 से ज्यादा फुटेज देखे

थाना प्रभारी बृजेंद्र निगम ने बताया कि 15 दिन पहले बैड टच की शिकायत लेकर आई नाबालिग छात्रा ने बताया कि एक स्कूटर सवार उसे बैड टच करके भाग गया है। 15 दिन में पुलिस के पास बैड टच की पांच शिकायतें आईं। लगातार आईं शिकायतों के आधार पर पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के 30 से अधिक सीसीटीवी फुटेज देखे, जिससे आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया।

फुटेज में दिखी आरोपी की करतूत

वारदात के सीसीटीवी सामने आए हैं। इसमें एक स्कूटर सवार दिखाई दिया, जिसकी पहचान प्रवीण गौतम निवासी बागमुगलिया के रूप में हुई। राउंडअप करने के बाद उसकी पहचान पीड़ित छात्रा से करवाई। अब पुलिस उसका पुराना रिकॉर्ड खंगाल रही है। बुधवार की शाम को आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है।

Hot this week

19 वर्षीय युवती से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार

​खंडवा:पंधाना थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से कमजोर 19...

सीबीआई अधिकारी बनकर बुजुर्ग दंपती से 22 लाख की ठगी, 12 दिन तक रखा डिजिटल अरेस्ट

​जबलपुर: सिविल लाइन क्षेत्र की डिफेंस कॉलोनी में रहने...

Topics

19 वर्षीय युवती से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार

​खंडवा:पंधाना थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से कमजोर 19...

सीबीआई अधिकारी बनकर बुजुर्ग दंपती से 22 लाख की ठगी, 12 दिन तक रखा डिजिटल अरेस्ट

​जबलपुर: सिविल लाइन क्षेत्र की डिफेंस कॉलोनी में रहने...

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img