Wednesday, April 29, 2026
32.1 C
Bhopal

भोपाल में महंगे शौक के लिए बने लुटेरे

भोपाल की गोविंदपुरा पुलिस ने मोबाइल झपटमार गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 25 कीमती मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनकी कुल कीमत करीब 8 लाख रुपए आंकी गई है। सभी मोबाइल शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी और झपटमारी की वारदातों में लूटे गए थे।

पकड़े गए बदमाशों ने खुलासा किया है कि वे महंगे शौक पूरे करने के लिए इस तरह की वारदातों को अंजाम देते थे। गैंग के अन्य दो सदस्य अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

बीएचईएल रेलवे पटरी के पास बना रहे थे लूट की योजना

डीसीपी संजय अग्रवाल ने बताया कि हाल ही में गोविंदपुरा क्षेत्र समेत शहर के अन्य इलाकों में मोबाइल झपटने की घटनाएं बढ़ गई थीं। इस पर पुलिस टीम लगातार सक्रिय थी। मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध युवक बीएचईएल रेलवे पटरी के पास किसी वारदात की योजना बना रहे हैं।

पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों सोहेल खान (21) पुत्र नसीम खान निवासी दुर्गा नगर, एमपी नगर और नदीम खान (19) पुत्र वाहिद खान निवासी काजीकैंप को मौके से हिरासत में लिया। थाने लाकर पूछताछ करने पर दोनों ने अब तक 25 मोबाइल फोन झपटने और चोरी करने की बात स्वीकार की।

इन वारदातों में उपयोग की गई एक पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि गिरोह में सिराज और आहद खान नामक दो और साथी भी शामिल हैं, जो फिलहाल फरार हैं।

ईरानी डेरे में बिकते थे लूटे गए मोबाइल

आरोपियों ने खुलासा किया कि झपटे गए मोबाइल फोन सिराज के एक परिचित के जरिए 6 नंबर स्टेशन क्षेत्र स्थित ईरानी डेरे के पास रहने वाले एक व्यक्ति को बेचते थे। पुलिस अब उस व्यक्ति की तलाश और आरोपियों द्वारा बताई गई जानकारी की तस्दीक कर रही है।

पिस्टल-कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार

इसी थाना क्षेत्र में रविवार रात गोविंदपुरा पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवारा मार्केट क्षेत्र से मोहम्मद यूसुफ (20) पिता मोहम्मद साबिर, निवासी चिकलोद रोड, जहांगीराबाद को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

Hot this week

सूखीसेवनिया गौवंश वध कांड का पर्दाफाश: 72 घंटे में 2 गिरफ्तार, ₹10,000 का इनाम घोषित

​भोपाल। राजधानी के सूखीसेवनिया क्षेत्र में हुई गौवंश वध...

शादी से इनकार किया तो युवती को पीटा, बीच-बचाव करने आए दोस्त पर तलवार से हमला

​इंदौर। परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे आशिक और...

भोपाल: 13 दिन से लापता कारोबारी का शव मिला, अपनों पर ही हत्या का गहराया शक

​भोपाल। राजधानी के गुनगा इलाके में बुधवार को पुलिस...

Topics

सूखीसेवनिया गौवंश वध कांड का पर्दाफाश: 72 घंटे में 2 गिरफ्तार, ₹10,000 का इनाम घोषित

​भोपाल। राजधानी के सूखीसेवनिया क्षेत्र में हुई गौवंश वध...

शादी से इनकार किया तो युवती को पीटा, बीच-बचाव करने आए दोस्त पर तलवार से हमला

​इंदौर। परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे आशिक और...

भोपाल: 13 दिन से लापता कारोबारी का शव मिला, अपनों पर ही हत्या का गहराया शक

​भोपाल। राजधानी के गुनगा इलाके में बुधवार को पुलिस...

मुरैना से दबोचे गए साइबर ठग, सोनीपत की महिला से लूटे थे 6.62 लाख रुपये

​सोनीपत पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी करने वाले एक...

भोपाल के 35 इलाकों में कल 2 से 4 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 इलाकों में बुधवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img