Saturday, October 3, 2026
26.8 C
Bhopal

रायपुर महादेव घाट मारपीट केस में सेक्स-रैकेट का खुलासा

रायपुर के महादेव घाट इलाके में 4 जून की रात जन्मदिन के जश्न के दौरान कुछ लड़कियों और लड़कों के बीच मारपीट हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ। अब डीडी नगर पुलिस की जांच में लड़कियों का कनेक्शन सेक्स रैकेट से जुड़ा है।

युवतियों के मोबाइल की जांच के दौरान 250 से ज्यादा लड़कियों का नेटवर्क मिला है, जो देह व्यापार में लिप्त है। उन लड़कियों की सौदेबाजी का चैट के साथ अश्लील वीडियो और फोटो भी मिला है। पुलिस के अनुसार ये लड़कियां राज्य के अलग-अलग शहरों की हैं और अक्सर पार्टियों के लिए रायपुर आती हैं।

रायपुर समेत कई जिलों में होती थी सप्लाई

पुलिस ने रविवार को रैकेट में शामिल 5 लड़कियों और महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि, लड़कियों का रैकेट रायपुर के अलावा दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर, रायगढ़, अंबिकापुर से लेकर बस्तर तक चल रहा था। इसमें दिल्ली, पं. बंगाल और नार्थ-ईस्ट की लड़कियां भी शामिल हैं।

दोनों पक्ष पर केस दर्ज

सीएसपी राजेश देवांगन का कहना है कि, लड़कियों की शिकायत पर गुरुवार को दो लड़कों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। उसके बाद दूसरा पक्ष सामने आया। उन्होंने मोबाइल पर वीडियो दिखाया। तब उनकी शिकायत पर लड़कियों पर केस दर्ज किया। दो लड़कियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उनके मोबाइल को जांच के लिए साइबर सेल भेजा गया। लड़कियों के खिलाफ पीटा एक्ट में एक्शन लिया गया है।

वेडिंग इवेंट के आड़ पर रैकेट चला रही लड़कियां

मोबाइल की जांच में सेक्स रैकेट फूटा है। लड़कियां वेडिंग इवेंट के आड़ पर रैकेट चला रही हैं। फॉर्म हाउस और पब की पार्टियों के लिए भी युवतियों को बुलाती हैं। तीन लड़कियों की मोबाइल की जांच के दौरान 250 से ज्यादा लड़कियों की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो मिला है। चैट में भी उनके बीच सौदाबाजी का क्लू मिला है।

दूसरे राज्यों से भी बुलाती हैं लड़कियां

पुलिस की पड़ताल में खुलासा हुआ है कि, 10-10 हजार रुपए में दूसरे राज्यों से भी लड़कियां बुलाई जा रही हैं। उन लड़कियों को आने-जाने और रहने की पूरी सुविधा दी जाती है। आउटर की कॉलोनियोंं में युवतियों ने फ्लैट लेकर रखा हुआ है। यहां इन युवतियों को ठहराया जाता है। वहीं से युवतियों को लेने गाड़ियां आती हैं, जिसमें बैठकर वे पार्टी वाली पहुंचती हैं। इन लड़कियों के संपर्क में कई बड़े कारोबारी भी हैं।

Hot this week

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

टीकमगढ़ में बदमाशों का आतंक: शराब दुकान पर कट्टे से फायर, गानों की धुन पर डांस कर बोतलें लूटीं

​टीकमगढ़: जिले के देहात थाना क्षेत्र के बाबरी स्थित मोहनगढ़...

Topics

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

दस किलो चरस तस्करों को 11-11 साल की सजा, एक-एक लाख जुर्माना

​भोपाल: राजधानी की विशेष एनडीपीएस अदालत ने मादक पदार्थों की...

खबर छापने पर मिल गई FIR की सौगात, पुलिस की रॉकेट स्पीड पर उठे सवाल…

​भोपाल। लगता है इंदौर क्राइम ब्रांच वालों ने आजकल...

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img