Thursday, June 25, 2026
26.5 C
Bhopal

विदिशा पुलिस ने 40 दिन में 527 मोबाइल बरामद किए

विदिशा पुलिस को मिशन मोबाइल रिकवरी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 40 दिनों में 527 खोए और चोरी हुए मोबाइल बरामद किए हैं। इनकी कुल कीमत करीब 1.05 करोड़ रुपए है।

एसपी रोहित काशवानी के निर्देशन में सायबर सेल ने IMEI नंबर और CEIR पोर्टल की मदद से मोबाइल की लोकेशन ट्रैक की। बरामद मोबाइल मध्यप्रदेश के भोपाल, रायसेन, सागर, गुना, अशोकनगर के अलावा उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और झारखंड से भी मिले।

फरवरी में भी लौटा चुके 310 मोबाइल इससे पहले फरवरी 2025 में पुलिस ने 310 मोबाइल फोन लौटाए थे। इस बार बरामद मोबाइलों में से 82 मोबाइल आपराधिक मामलों में जब्त किए गए हैं।

इन टीमों का रहा योगदान अभियान में सायबर प्रभारी गौरव रघुवंशी, प्रधान आरक्षक पवन जैन और रोहित रैकवार समेत कई आरक्षकों की अहम भूमिका रही। कोतवाली, सिविल लाइन, बासौदा, सिरोंज, कुरवाई और लटेरी थानों की टीमों ने भी मोबाइल बरामदगी में योगदान दिया।

एसपी बोले- गुम मोबाइल की तुरंत शिकायत करें

एसपी रोहित काशवानी ने बताया कि, अभियान में उत्कृष्ट काम करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तुरंत थाना जाकर शिकायत करें या फिर सायबर हेल्पलाइन 7587637635 पर संपर्क करें। इसके अलावा www.ceir.gov.in पोर्टल पर IMEI नंबर के साथ रिपोर्ट दर्ज करें

मोबाइल गुम हुआ तो ये करें

  • मोबाइल का IMEI नंबर सुरक्षित रखें।
  • पास के थाने में शिकायत दर्ज करें।
  • CEIR पोर्टल पर ऑनलाइन रिपोर्ट करें।
  • सायबर हेल्पलाइन से मदद लें।

Hot this week

इंदौर: पॉश कॉलोनी में चल रही थी नकली शराब फैक्ट्री, भारी मात्रा में जखीरा जब्त

​इंदौर। आबकारी विभाग ने शहर की पॉश कॉलोनी तुलसी...

Topics

ईडी का बड़ा एक्शन, भोपाल और रीवा-जबलपुर में करोड़ों की जब्ती

​भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मध्य प्रदेश में बड़ी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img