Saturday, August 15, 2026
23.1 C
Bhopal

इंदौर में तिंछा फॉल पर पेड़ से लटका मिला छात्र

इंदौर में एक छात्र ने तिंछा फॉल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों ने शनिवार को पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

मृतक की पहचान धार के मनावर निवासी सूरज पवार के रूप में हुई है। वह लॉ की पढ़ाई पूरी कर चुका था और इंदौर के भोलाराम उस्ताद मार्ग पर किराए के कमरे में रहता था। शनिवार को तिंछा फॉल के जंगल में उसका शव पेड़ से लटका मिला। उसकी बाइक पास में ही खड़ी थी।

सूरज शुक्रवार शाम बिना किसी को बताए निकला था। इससे पहले वह अपने रूममेट के साथ घूम रहा था। परिवार ने बताया कि वह सेज यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रैक्टिस कर रहा था।

इंस्टाग्राम स्टोरी से प्रेम प्रसंग की आशंका

सूरज के दोस्तों के अनुसार, वह घटना से पहले किसी लड़की से मोबाइल पर चैटिंग कर रहा था। उसकी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक लड़की के लिए संदेश था- ‘शादी के लिए बधाई, तुम खुश रहो।’ इस स्टोरी को देखकर दोस्तों को संदेह हुआ कि वह मानसिक रूप से परेशान था। पुलिस को भी आत्महत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की आशंका है और मामले की जांच जारी है।

पिता की हो चुकी मौत, छोटा भाई संभालता है खेती

मृतक के चाचा ने बताया कि सूरज के पिता की मृत्यु कोरोना काल में हो चुकी थी। परिवार में छोटा भाई और मां खेती का काम संभालते हैं। सूरज करीब 6 साल से इंदौर में रहकर पढ़ाई कर रहा था।

पुलिस आत्महत्या के कारणों की गहराई से जांच कर रही है और मोबाइल डेटा खंगाल रही है।

Hot this week

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

जनजातीय विभाग की संचालक IAS नेहा मराव्या के खिलाफ अधिकारी-कर्मचारी सड़क पर, पेन डाउन हड़ताल

भोपाल:जनजातीय क्षेत्रीय विकास परियोजना (TADP) की संचालक और कई...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

Topics

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...

10 लाख से अधिक के राशन गबन का मामला दर्ज

​भिंड: जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने...

फर्जी आईएएस बनकर डॉक्टर से 3 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

​नरसिंहपुर:मैट्रिमोनियल साइट के जरिए खुद को आईएएस अधिकारी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img