Saturday, November 21, 2026
22.1 C
Bhopal

भोपाल में बाइक से गिरे युवक की मौत

भोपाल के टीटी नगर इलाके में बाइक से गिरने के बाद युवक की मौत हो गई। हादसा शनिवार रात का है। युवक दोस्त के साथ बाइक पर चाउमिन खाने निकला था। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। दोस्त के बयानों को दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी सुधीर अरजरिया ने बताया कि सागर वर्मा (25) शनिवार देर रात दोस्त के साथ चाउमिन खाने निकला था। दोस्त बाइक चला रहा था और सागर पीछे बैठा था। माता मंदिर चौराहा के पास सागर अचानक बाइक से ​नीचे गिरा, इससे दोस्त घबरा गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी की गाड़ी चलाता था सागर

सागर वल्लभ भवन में किसी अधिकारी की कार चलाता था, इस साल उसकी शादी की तैयारी थी। युवक की मौत से परिजन सदमे में हैं। परिवार में सागर के अलावा उसका एक छोटा भाई है।

Hot this week

हत्या के मामले में 7 माह से फरार 30 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। कोलार रोड पुलिस ने हत्या के मामले में...

दफ्तर जा रहे पिता को ‘बाय-बाय’ करते समय बालकनी से गिरा दो साल का मासूम, मौत

भोपाल | मिसरोद थाना क्षेत्र के जाटखेड़ी स्थित एपी...

अशोका कॉलोनी के ट्यूबवेल में दूषित पानी, निगम ने चस्पा किए चेतावनी के नोटिस

भोपाल। नूर महल स्थित अशोका कॉलोनी (वार्ड-9) में ट्यूबवेल...

Topics

हत्या के मामले में 7 माह से फरार 30 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। कोलार रोड पुलिस ने हत्या के मामले में...

अशोका कॉलोनी के ट्यूबवेल में दूषित पानी, निगम ने चस्पा किए चेतावनी के नोटिस

भोपाल। नूर महल स्थित अशोका कॉलोनी (वार्ड-9) में ट्यूबवेल...

पुरानी जेल घाटी पर डिवाइडर से टकराई रेंटल बाइक छात्र की मौत

भोपाल। राजधानी की पुरानी जेल घाटी पर शुक्रवार रात...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img