Thursday, August 20, 2026
23.1 C
Bhopal

भीड़ ने दो युवकों को खंभे से बांधकर पीटा

सीहोर में भीड़ ने दो युवकों को खंभे से बांधकर पीटा। एक युवक ने महिलाओं के कपड़े पहन रखे थे। युवकों का कहना है कि वे बहरूपिए हैं। भीख मांगकर गुजारा करते हैं। लोगों ने उन्हें संदिग्ध समझकर मारपीट की।

घटना शुक्रवार सुबह जमुनिया मार्ग की है। पुलिस मौके पर पहुंची, इसके बाद भी भीड़ युवकों को पीटती रही। लोगों ने बताया कि दो दिन पहले कुछ युवक इलाके में आए थे। जिसने आज महिलाओं के कपड़े पहने थे, उस वो भी शामिल था। तब इन लोगों ने जबरदस्ती एक बच्चे को गोद में उठा लिया था। 4 हजार रुपए लेने के बाद ही बच्चे को छोड़ा था। आज फिर ये लोग क्षेत्र में दिखे तो इन्हें खंभे से बांधकर सबक सिखाया।

मंडी टीआई माया सिंह ने बताया, दोनों पीड़ित चांदबढ़ गांव के रहने वाले हैं और भीख मांगकर अपना जीवन यापन करते हैं

एडिशनल एसपी सुनीता रावत ने कहा कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की पूछताछ में युवकों ने अपना नाम चांदबढ़ निवासी भगवान (35) और पंखनी गांव निवासी कमलनाथ बताया है।

Hot this week

शराब पिलाने से मना करने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में चारों आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में शराब...

शिवपुरी में शराब कंपनी के मैनेजर की गोली मारकर हत्या, दो कर्मचारियों पर केस दर्ज

​शिवपुरी। जिले के नरवर क्षेत्र में मंगलवार देर रात...

Topics

शराब पिलाने से मना करने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में चारों आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में शराब...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img