Thursday, October 1, 2026
25.9 C
Bhopal

दूसरे दिन भी हज यात्रियों की वापसी जारी

हज यात्रा 2025 से लौट रहे मध्यप्रदेश के यात्रियों की वापसी का सिलसिला जारी है। शनिवार सुबह करीब 5:46 बजे जेद्दाह से आई दूसरी फ्लाइट भोपाल एयरपोर्ट पर उतरी, जिसमें 109 हाजी सवार थे। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल रहे। राज्य हज समिति और जिला प्रशासन की ओर से यात्रियों के स्वागत के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। इससे पहले शुक्रवार को पहली फ्लाइट भोपाल पहुंची थी, जिसमें 160 हाजियों की वापसी हुई थी। दो दिन में कुल 269 यात्री मक्का से हज यात्रा पूरी कर लौट चुके हैं।

हाजियों का गुलदस्तों से किया स्वागत

शनिवार को पहुंचे यात्रियों का एयरपोर्ट पर गुलदस्तों से स्वागत किया गया। परिजन, रिश्तेदार और समाजजन बड़ी संख्या में अपने अजीजों को लेने एयरपोर्ट पहुंचे। यात्रियों की सुविधा के लिए हज समिति ने पेयजल, व्हीलचेयर, दवा वितरण और अन्य जरूरी इंतजाम किए हैं। राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष रफत वारसी के अलावा वक्फ बोर्ड के अधिकारी और जिला प्रशासन के प्रतिनिधि मौके पर मौजूद रहे। यात्रियों को हज की मुबारकबाद देते हुए कहा गया कि इस बार राज्य से 8,300 हाजी रवाना हुए थे।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img