Saturday, May 2, 2026
25.1 C
Bhopal

विदेश में जॉब के नाम पर ‘साइबर गुलामी’ का जाल

विदेश में ऊंचे वेतन वाली नौकरियों का झांसा देकर युवाओं को बहला‑फुसलाकर ‘साइबर गुलामी’ में धकेलने का नया रैकेट सक्रिय हो गया है। राज्य साइबर पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश ने एडवाइजरी जारी की है। जिसमें बताया है कि दक्षिण‑पूर्व एशियाई देशों की कॉल‑सेंटर जैसी कंपनियां ऑनलाइन इंटरव्यू और आकर्षक पैकेज का लालच देकर भारतीय युवाओं को बुला रही है, लेकिन सीमा पार पहुंचते ही पासपोर्ट जब्त कर बंधुआ बना लेती हैं।

पीड़ितों से फेक लोन‑ऐप, क्रिप्टो घोटाले और ऑनलाइन ठगी कराई जा रही है। इनकार करने पर शारीरिक हिंसा और भारी जुर्माने की धमकी दी जाती है।

कैसे फंसाते हैं?

  • LinkedIn‑Telegram पर कॉल: HR के नाम से जुड़ते हैं, इंटरव्यू वीडियो कॉल पर लेते हैं।
  • टिकट‑वीजा फ्री का प्रलोभन: ‘वर्क परमिट’ और रहने‑खाने का खर्च कंपनी उठाने का दावा।
  • देश से निकलते ही पासपोर्ट कब्जे में: एयरपोर्ट पर कंपनी एजेंट रिसीव करता है, दस्तावेज छीन लिए जाते हैं।
  • 24×7 कम्प्यूटर वर्क: युवाओं को छोटे‑छोटे केबिन में बैठाकर कॉइन ट्रेडिंग, डेटिंग‑ऐप, लोन‑ऐप से ठगी कराई जाती है।
  • भागने पर कोड़े‑जुर्माना: चुपचाप सहना या फिर लाखों रुपए चुका कर आजादी खरीदना, यही दो रास्ते।
  • ऐसे करें बचाओ
  • सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म या अनजान एजेंसियों से मिली विदेश नौकरी ऑफर तुरन्त सत्यापित करें।
  • प्रस्तावित देश की दूतावास वेबसाइट पर कंपनी का वैधानिक रिकॉर्ड देखें, बिना वीजा कंसल्टेंट फीस न चुकाएं।
  • किसी भी दस्तावेज पर साइन करने से पहले भारतीय दूतावास/MEA पोर्टल से काउंसिलिंग लें।
  • विदेश में बसे रिश्तेदार‑मित्र से जमीन‑जायदाद गिरवी न रखवाए, टिकट‑वीजा खुद ही बुक कराएं।
  • संदिग्ध एजेंट या पीड़ित व्यक्ति की सूचना मिले तो www.cybercrime.gov.in या टोल‑फ्री 1930 पर तत्काल शिकायत करें।

साइबर पुलिस की अपील

राज्य साइबर पुलिस के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) योगेश देशमुख ने युवाओं से अपील की है कि “हाई‑पैकेज का सपना दिखाने वाले हर लिंक पर क्लिक न करें। एक बार फंस गए तो परिवार को बचाने में पूरी जिंदगी निकल सकती है।”

Hot this week

एम्स की पहली मंजिल से कूदा रेबीज का मरीज, मौत

​भोपाल। राजधानी के एम्स अस्पताल में शुक्रवार रात एक...

आदमपुर कचरा खंती में भीषण आग, धुएं के गुबार से घिरा शहर

​भोपाल। राजधानी के आदमपुर स्थित कचरा खंती (डंपिंग साइट)...

भोपाल: पॉलिटेक्निक चौराहे के पास 70 साल पुरानी आदिवासी बस्ती जमींदोज, भारी हंगामा

​भोपाल। राजधानी के हृदय स्थल पॉलिटेक्निक चौराहा (मानस भवन...

पिता ने ही ली थी बेटे की जान: कुल्हाड़ी से वार कर उतारा था मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

​नजीराबाद (भोपाल ग्रामीण)। पारिवारिक कलह ने एक हँसते-खेलते घर...

पति की प्रताड़ना से तंग आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने दी जान, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

​भोपाल। राजधानी के मिसरोद थाना अंतर्गत कजलीखेड़ा में रहने...

Topics

एम्स की पहली मंजिल से कूदा रेबीज का मरीज, मौत

​भोपाल। राजधानी के एम्स अस्पताल में शुक्रवार रात एक...

आदमपुर कचरा खंती में भीषण आग, धुएं के गुबार से घिरा शहर

​भोपाल। राजधानी के आदमपुर स्थित कचरा खंती (डंपिंग साइट)...

भोपाल: पॉलिटेक्निक चौराहे के पास 70 साल पुरानी आदिवासी बस्ती जमींदोज, भारी हंगामा

​भोपाल। राजधानी के हृदय स्थल पॉलिटेक्निक चौराहा (मानस भवन...

पिता ने ही ली थी बेटे की जान: कुल्हाड़ी से वार कर उतारा था मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

​नजीराबाद (भोपाल ग्रामीण)। पारिवारिक कलह ने एक हँसते-खेलते घर...

https://newscrimefile.com/wp-content/uploads/2026/05/ncf-march-3.pdf ncf marchDownload
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img