Sunday, June 21, 2026
31.6 C
Bhopal

महिला को शादी का झांसा देकर तलाक करवाया

बैतूल में एक महिला के साथ शादी का झांसा देकर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी सागर कारोसिया (28) को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता ने 6 मार्च को कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि आरोपी सागर ने उसे शादी का वादा किया और उसके पहले पति से तलाक लेने के लिए कहा। महिला ने तलाक ले लिया, लेकिन बाद में सागर शादी करने से मुकर गया। आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़िता ने पहले एएसपी कमला जोशी से शिकायत की थी। एएसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने जांच की और आरोपी के खिलाफ धारा 69, 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। थाना प्रभारी रविकांत डहरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 7 मार्च को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रविकांत डेहरिया, उप-निरीक्षक चित्रा कुमरे, प्रधान आरक्षक ललिता और महिला आरक्षक लीमा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Hot this week

शाहजहाँनाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 53 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी भोपाल को नशा मुक्त बनाने के अभियान...

भोपाल देहात पुलिस ने योग के साथ मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​भोपाल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को भोपाल...

Topics

भोपाल देहात पुलिस ने योग के साथ मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​भोपाल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को भोपाल...

माँ ललिता महात्रिपुरसुंदरी व नवग्रह प्रतिमाओं का हुआ अधिवास, वैदिक मंत्रों से गूंजा दिव्य लोक

श्रीविद्या अधिष्ठात्री माँ ललिता महात्रिपुरसुंदरी राजराजेश्वरी के 'दिव्य देवी...

भोपाल: नौकरी छूटने के तनाव में थे डॉक्टर के बेटे सौरभ बंजारा, जहर पीने से मौत

​भोपाल। शहर के जाने-माने नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. एमएल बंजारा के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img