Tuesday, September 15, 2026
27.1 C
Bhopal

सड़क पार कर रहा था युवक:राहगीर को उड़ाया

तेज रफ्तार कार सवार ने राहगीर को उड़ा दिया। टक्कर लगते ही राहगीर हवा में उछला और कार के कांच पर गिरा। बेसुध राहगीर को कार चालक दूसरे वाहन से अस्पताल ले गया और खुद की कार मौके पर चालू छोड़ गया। हादसा जेल मुख्यालय रोड पर गुरुवार शाम करीब 6:15 बजे हुआ। कार किसी डॉक्टर की बताई जा रही है।

चश्मदीदों ने बताया राहगीर सड़क पार कर रहा था। उसी समय वल्लभ भवन की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कार चालक ने टक्कर मार दी। उछलकर राहगीर के कांच पर गिरते ही तेज धमाका हुआ। आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। बाहर निकले कार चालक ने खुद को डॉक्टर बताया।

लोगों की मदद से वह घायल को दूसरे वाहन से अस्पताल ले गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालू कार को साइड किया। घायल कौन है, उसे कितनी चोट आई। पुलिस पता लगा रही है।

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

हबीबगंज इलाके में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से 40 वर्षीय कमल कुशवाह की मौत हो गई। हादसा लिंक रोड नंबर-1 पर हुआ। थाना प्रभारी संजीव चौकसे ने बताया कमल मजदूरी करता है। वह शाम को काम से लौट रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा कुछ दिन पुराना है। घायल कमल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस अज्ञात वाहन का पता लगाने आसपास के सीसीटीवी कैमरा खंगाल रही है।

Hot this week

भोपाल में ओवैसी ने किया समान नागरिक संहिता का विरोध, एनडीए सहयोगियों से की अपील

​भोपाल ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख और हैदराबाद...

शंकरगढ़ बायपास पर बेकाबू होकर पिकअप से टकराई स्कूल बस, टला बड़ा हादसा

​देवास शहर के शंकरगढ़ बायपास पर मंगलवार सुबह एक बड़ा...

Topics

भोपाल में ओवैसी ने किया समान नागरिक संहिता का विरोध, एनडीए सहयोगियों से की अपील

​भोपाल ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख और हैदराबाद...

शंकरगढ़ बायपास पर बेकाबू होकर पिकअप से टकराई स्कूल बस, टला बड़ा हादसा

​देवास शहर के शंकरगढ़ बायपास पर मंगलवार सुबह एक बड़ा...

बाणगंगा में बदमाशों का आतंक: बीयर मंगवाकर पी, फिर मारपीट कर खाते से उड़ाए 55 हजार

​इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में एमआर-10 ब्रिज के पास एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img