Saturday, August 22, 2026
22.1 C
Bhopal

कब्रिस्तान के लिए लड़ेंगे कोर्ट में कानूनी लड़ाई

भोपाल के कोलार रोड क्षेत्र में अकबरपुर कब्रिस्तान पर कथित अवैध कब्जे और उस पर गोशाला निर्माण के विरोध में जमीअत उलमा जिला भोपाल ने मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सनव्वर पटेल को ज्ञापन सौंपा। मंगलवार को दिए ज्ञापन में कब्रिस्तान की जमीन को भू-माफियाओं से मुक्त कराने और वहां बाउंड्री वॉल निर्माण की मांग की गई।

जमीअत उलमा जिला भोपाल के अध्यक्ष हाफिज इस्माइल बैग ने बताया कि यह कब्रिस्तान वक्फ बोर्ड में दर्ज है। इसके बावजूद कांग्रेस नेता अश्विनी श्रीवास्तव ने न केवल इस जमीन पर अवैध कब्जा किया, बल्कि हाल ही में वहां गोशाला का शिलान्यास भी करा लिया। शिलान्यास कार्यक्रम में हुजूर क्षेत्र के विधायक रामेश्वर शर्मा भी शामिल हुए।

इस्माइल बैग ने आरोप लगाया कि अश्विनी श्रीवास्तव ने पुलिस की मौजूदगी में शिलान्यास किया, जबकि उनकी किरायेदारी साल 2019 में ही वक्फ बोर्ड द्वारा निरस्त कर दी गई थी। इसके बावजूद उन्होंने राजनीतिक प्रभाव के बल पर यह कार्य किया, जो पूरी तरह अनुचित है।

ज्ञापन में बताया गया कि जमीअत उलमा पिछले 15 सालों से वक्फ संपत्तियों और कब्रिस्तानों की सुरक्षा के लिए सक्रिय है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून के निर्देश पर लगातार जनजागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं।

वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सनव्वर पटेल ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। जमीअत उलमा ने चेतावनी दी कि यदि आवश्यक हुआ तो वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाकर कानूनी लड़ाई लड़ेगी। इस मौके पर मौलाना मोहम्मद हनीफ, मौलाना अतहर, हाफिज साजिद अहमद, मोहम्मद तल्हा, मोहम्मद मुस्तकीम सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Hot this week

शर्मनाक: दोपहर 2.35 बजे ही स्कूल पर लटक गया ताला, नशे में पहुंचे शिक्षक को जिपं उपाध्यक्ष ने लगाई फटकार

​भोपाल। राजधानी के अरवलिया पंचायत स्थित परवलिया सानी प्राथमिक...

भोपाल: 1.20 करोड़ के लालच में किशोर की हत्या, साक्ष्य जुटाने आरोपी के घर पहुंची पुलिस

​भोपाल। राजधानी के छोटे तालाब (धोबीघाट) के पास हुए...

Topics

मुस्लिमों को हिंदू इलाकों में घर नहीं मिलता: पूर्व IAS नियाज खान

​भोपाल: मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी और लेखक...

कटनी सीएसपी नेहा पच्चीसिया पर धोखाधड़ी व पद के दुरुपयोग का केस दर्ज

​कटनी/भोपाल। मध्य प्रदेश के कटनी की नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img