Saturday, September 5, 2026
22.1 C
Bhopal

मायके से नहीं लौटी पत्नी, पति ने खाया जहर

भोपाल के बैरसिया इलाके में रहने वाले युवक ने मंगलवार की देर रात जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के दौरान बुधवार की सुबह उनकी मौत हो गई। नौ साल से मायके में रह रही पत्नी उसके साथ रहने को तैयार नहीं थी। इसी बात को लेकर वह परेशान रहता था।

वहीं परिजनों का आरोप है कि पत्नी ने युवक पर कई केस दर्ज करा रखे थे। इधर पुलिस का कहना है कि मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बुधवार की दोपहर को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

मोहन सिंह (34) पुत्र मातम सिंह इमलिया गांव का रहने वाला था और खेती किसानी करता था। नौ साल से उसकी पत्नी दोनों बेटियों को लेकर शमशाबाद में स्थित अपने मायके में रह रही है। मोहन और परिजनों ने कई बार उसे मनाने का प्रयास किया। हर बार पत्नी ने ससुराल लौटने से इनकार कर दिया।

सास ने दर्ज कराया था हत्या के प्रयास का केस

मृतक के भतीजे राजा राजपूत ने बताया कि चाची की मां ने चाचा मोहन पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज करा रखा है। करीब एक साल पहले वह चाची को लेने मायके गए थे, वहां हुए विवाद के बाद चाचा ने चाची की मां से मारपीट की, तब उन पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज हुआ था। चाची ने एक अन्य केस भी उन पर दर्ज करा रखा था। पेशी और पत्नी के नहीं लौटने से परेशान होकर उन्होंने कई बार जान देने की बात पूर्व में भी कही थी।

पुलिस ने शुरू की जांच

केस की जांच कर रहे कन्हैयालाल ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर लिया है। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों के डिटेल बयान भी अभी दर्ज नहीं किए जा सके हैं। मामले की जांच की जा रही है।

Hot this week

लोन का झांसा देकर गिरफ्तारी का डर दिखाया, महिला से ठगे 4 लाख रुपए

​ग्वालियर: झांसी रोड थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने...

Topics

लोन का झांसा देकर गिरफ्तारी का डर दिखाया, महिला से ठगे 4 लाख रुपए

​ग्वालियर: झांसी रोड थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने...

मेट्रो निर्माण: सड़क पर मिट्टी फैलाने पर 10 हजार का जुर्माना

​मेट्रो निर्माण के दौरान सड़क पर मिट्टी फैलाकर कीचड़...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img