Tuesday, August 18, 2026
25.1 C
Bhopal

भोपाल में 18 साल की युवती से रेप

भोपाल के गुनगा इलाके के एक गांव में युवती से घर में घुसकर रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता को घर में अकेला पाकर वारदात को अंजाम दिया। आरोपी युवक युवती का पूर्व परिचित बताया जा रहा है। लड़की के विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी हरीशंकर वर्मा ने बताया कि, 18 वर्षीय युवती गुनगा इलाके के एक गांव में रहती है। बैरसिया के एक कॉलेज से बी.ए फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रही है। उसके माता-पिता मजदूरी करते हैं। पास के गांव में ही नंदू गुर्जर नाम का युवक रहता है। वह भी मजदूरी करता है। काम के लिए उसका युवती के गांव में आना-जाना था। इसी वजह से दोनों की थोड़ी-बहुत पहचान थी। बीती 19 फरवरी को शाम युवती अपने घर में अकेली थी। उसके माता-पिता अपने काम पर गए थे। इसी दौरान किसी काम के बहाने नंदू घर पहुंच गया।

घर में अकेला देखकर की ज्यादती

आरोपी को जब पता चला कि युवती घर में अकेली ही है तो वह युवती को धमकाते हुए घर के अंदर घुस गया। इसके बाद उसने डरा-धमकाकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने युवती को जान से मारने की धमकी दी। जिसके कारण युवक के घर से भाग जाने के बाद भी घटना के बारे में किसी को कुछ भी नहीं बताया। उसकी इसी चुप्पी का फायदा उठाते हुए जब युवक ने उसे फिर से परेशान करने की कोशिश की तो युवती ने परिजनों को पूरी बात बताई और थाने जाकर शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Hot this week

इंस्टाग्राम का विज्ञापन बना साइबर ठगी का जरिया, मोबाइल हैक कर 98 हजार रुपए साफ

​ग्वालियर:पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के रुद्रपुरा में अनजान विज्ञापन...

2 करोड़ के प्लॉट के सौदे में 60 लाख हड़पे, विजयनगर पुलिस ने दर्ज की FIR

​इंदौर: शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में दो करोड़...

Topics

इंस्टाग्राम का विज्ञापन बना साइबर ठगी का जरिया, मोबाइल हैक कर 98 हजार रुपए साफ

​ग्वालियर:पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के रुद्रपुरा में अनजान विज्ञापन...

2 करोड़ के प्लॉट के सौदे में 60 लाख हड़पे, विजयनगर पुलिस ने दर्ज की FIR

​इंदौर: शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में दो करोड़...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img