Tuesday, October 6, 2026
27.5 C
Bhopal

फ्रेंचाइजी के नाम पर ठगी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

मंदसौर में जूडो ब्रांड फ्रेंचाइजी के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी जितेंद्र के घर से 10 लाख रुपए बरामद किए हैं। पुलिस ने मामले में अब तक कुल 33 लाख रुपए बरामद कर लिए हैं।

थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी जितेंद्र सिंह समेत सचिन रंजन उर्फ अमित, अमिष कुमार और नितीश कुमार को गिरफ्तार किया था। पहले चरण में आरोपियों से 23 लाख 31 हजार 400 रुपए बरामद किए गए थे। मास्टरमाइंड जितेंद्र सिंह को 10 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया, जिसके बाद उसके घर से 10 लाख रुपए और बरामद हुए।

3 आरोपियों के तलाश के लिए बिहार जाएगी टीम

पुलिस अभी तीन और आरोपी पंकज शर्मा, गोलू और उज्जवल की तलाश कर रही है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी और शेष राशि की बरामदगी के लिए पुलिस की एक टीम जल्द ही बिहार जाएगी। इससे पहले भी पुलिस की टीमें बिहार और कोलकाता भेजी जा चुकी हैं।

यह था मामला

जानकारी के मुताबिक 22 दिसंबर को मंदसौर निवासी सूरज पिता योगेश गुप्ता ने शिकायत दर्ज करवाई की उसे 27 नवंबर को एक मेल आया जिसमें उसे जुडिओ की फ्रेंचाइजी देने का प्रपोजल दिया गया था। इसके बाद उन्हें कॉल कर फ्रेंचाइजी की जानकारी दी गई। सूरज ने 2 दिसंबर से 17 दिसंबर तक ओवरसीज बैंक और फेडरल बैंक के अलग-अलग खातों में 38 लाख 67 हजार 710 रुपए आरटीजीएस के जरिए ट्रांसफर किए। आरोपी ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र में एक अमाउंट और डालने का बोला, जिसके बाद सूरज ने बैंक में ईद इस अकाउंट के बारे में जानकारी ली तो पता चला कि यह अकाउंट एक बचत खाता है जो किसी अन्य व्यक्ति के नाम से है। इसके बाद उसे धोखाधड़ी का पता, लेकिन तब तक साढ़े 38 लाख से अधिक रुपयों की चपत लग चुकी थी ।

Hot this week

आरबीआई से 3 हजार करोड़ का ऋण स्वीकृत, तीन चरणों में होगा पूंजीगत निवेश

भोपाल राज्य सरकार ने प्रदेश के बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) को...

भोपाल: नेहरू नगर में नकाबपोश बदमाशों ने कार में लगाई आग, CCTV फुटेज आया सामने

​भोपाल। शहर के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित नेहरू...

Topics

आरबीआई से 3 हजार करोड़ का ऋण स्वीकृत, तीन चरणों में होगा पूंजीगत निवेश

भोपाल राज्य सरकार ने प्रदेश के बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) को...

25 लाख रुपए के माल के साथ 5 शातिर चोर गिरफ्तार

​जबलपुर: शहर के गोहलपुर थाना क्षेत्र में चोरियों पर शिकंजा...

इंदौर में पत्नी ने की पति की हत्या

​इंदौर: शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र के जंबूड़ी गांव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img