Tuesday, September 29, 2026
23.7 C
Bhopal

सुल्तानिया इन्फेंट्री लाइन्स में आर्मी भर्ती परीक्षा

शाहजहानाबाद पुलिस ने झारखंड की एक युवती के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। युवती पर आरोप है कि युवती फर्जी प्रवेश पत्र लेकर आर्मी में भर्ती होने के लिए पहुंची थी। इस मामले की शिकायत सुल्तानिया इन्फैंट्री लाइन्स शाहजहानाबाद की तरफ से की गई थी।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार को सुल्तानिया इन्फैंट्री लाइन्स में आर्मी भर्ती परीक्षा का दूसरा फेज चल रहा था। प्रवेश पत्र चेक करने के दौरान शंका होने पर दो युवतियों रुपा और रीमा को पकड़ा। दोनों के प्रवेश पत्र पर फोटो, नाम, पता अलग-अलग था। जबकि रोल नंबर एक जैसा था। जब आर्मी पोर्टल के साइबर सेल में पड़ताल की तो मालूम हुआ कि रीमा का प्रवेश पत्र सही है। जबकि रुपा ने फर्जी प्रवेश पत्र बनवाया है। रुपा से पूछताछ की तो उसने बताया कि 21 अप्रैल को पटना में आर्मी भर्ती परीक्षा में भी बैठी थी। पुलिस ने आरोपी रुपा भारती (23) झारखंड को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img