Sunday, April 26, 2026
38.1 C
Bhopal

रॉन्ग नंबर से आए कॉल पर दोस्ती, फिर रेप

ग्वालियर में फोन पर बातचीत के बाद दोस्त बना युवक मिलने आया और घुमाने का झांसा देकर युवती को साथ ले गया। चार दिन तक अपने यहां बंधक बनाकर रेप किया। घटना पुरानी छावनी थानाक्षेत्र की है।

जब छात्रा लापता हो गई तो परिजन ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की तो आरोपी ने उसे मुक्त कर दिया। दहशत की वजह से युवती की हालत बिगड़ गई। अब जब उसकी हालत में सुधार है तो शनिवार को वह थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया।

धौलपुर (राजस्थान) निवासी 24 वर्षीय युवती कुछ समय पहले पुरानी छावनी में बहन के घर पर रह रही थी। उसके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आया। पहले तो युवती ने कॉल को रॉन्ग नंबर कहकर कट कर दिया, लेकिन इसके बाद फिर कॉल आया तो बातचीत शुरू हो गई। राजस्थान निवासी बबलू जाटव से उसकी दोस्ती हो गई। दोनों मोबाइल पर रोज बात करने लगे।

6 अक्टूबर को बबलू ने उसे कॉल कर मिलने बुलाया। वह धमकाकर उसे यूपी ले गया और रेप किया।

चार दिन रखा बंधक बनाकर आरोपी ने चार दिन तक उसे बंधक बनाकर रखा। इधर, युवती के परिवार ने शहर के पुरानी छावनी थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस और परिजन तलाश करते हुए यूपी पहुंचे। यहां से युवती को बरामद किया, आरोपी भाग निकला। टीआई पुरानी छावनी विनय सिंह तोमर का कहना है कि पीड़ित युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

Hot this week

भोपाल पुलिस का ‘मिडनाइट स्ट्राइक’: एक रात में 362 अपराधी गिरफ्तार

​भोपाल। शहर में शांति व्यवस्था कायम करने और खौफ...

आईपीएल मैच पर सट्टा खिलाते 5 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का लेन-देन उजागर

​इंदौर। शहर के लसूडिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने...

इंदौर: पहली मंजिल से गिरी मासूम, इलाज के दौरान मौत

​इंदौर। शहर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीराम नगर...

सरेराह कार रोककर दंपती और मासूम से बदसलूकी, बदमाश फरार

​इंदौर | कार्यालय संवाददाता शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र...

ऐशबाग: 20 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, परिवार में मचा कोहराम

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र स्थित अमन कॉलोनी...

Topics

भोपाल: मुनाफा कमाने का झांसा देकर युवक से 32 लाख हड़पे, केस दर्ज

भोपाल। राजधानी के ऐशबाग इलाके में जिम व्यवसाय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img