Saturday, November 14, 2026
19.1 C
Bhopal

लुटेरी दुल्हन बताकर 3 घंटे घुमाते रहे पुलिसवाले

उज्जैन से माता टेकरी दर्शन करने देवास पहुंची दो युवतियों ने तीन पुलिसकर्मियों पर उन्हें लुटेरी दुल्हन बताकर रुपए मांगने के आरोप लगाए हैं। युवतियों का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें निजी वाहन में बैठाया और शहर में करीब 3 घंटे तक घुमाया। फिर उन्हें छोड़ने के लिए दो लाख रुपए की डिमांड की। सौदा एक लाख रुपए में तय हुआ।

युवतियों ने मदद के लिए अपनी दीदी को कॉल किया। बहन उज्जैन से देवास पहुंची तो अपने देवास के साथियों की मदद से दोनों बहनों को छुड़ाया। युवतियों ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोतवाली थाने में आवेदन दिया है।

इधर, मामला सामने आने के बाद एसपी संपत उपाध्याय ने सिविल लाइन थाने के एएसआई अनिल पांडे और हेड कॉन्स्टेबल रवि परिहार को लाइन अटैच किया है। वहीं इनके साथ शामिल एक होमगार्ड सैनिक अर्जुन पांडे पर कार्रवाई के लिए होमगार्ड कमांडेंट को कहा है। जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

स्कूटी की चाबी छीनी, कार में बैठाकर चौकी ले गए एक युवती ने बताया कि हम दोनों करीब शाम 4.30 बजे उज्जैन से देवास वाली माता के दर्शन करने आए थे। रास्ते में एक ढाबे पर रुके। वहां चाय पी रहे थे, तभी तीन पुलिसवाले कार से आए। हमसे पूछताछ करने लगे। हमारी स्कूटी की चाबी छीनकर हमें कार में बैठने को कहा। हम डर गए और बैठ गए। फिर हमें चौकी लेकर आए और 2 लाख रुपए की डिमांड करने लगे। ये तीन पुलिसकर्मी रवि परिहार, अर्जुन पांडे और अनिल पांडे थे।

हमने पूछा- किस बात के पैसे तो कहा- कि तुम लुटेरी दुल्हन का काम करती हो और फिर गंदी बातें करने लगे। मेरी दोस्त से भी अश्लील बातें की। पैसों को लिए हमने हमारी परिचित दीदी को उज्जैन फोन लगाया। उन्हें पूरी बात बताई। पुलिसवाले ने हमें छोड़ने के लिए 1 लाख रुपए में बात पक्की की। जब तक दीदी पैसे लेकर देवास नहीं आई, तब तक पुलिसवाले हमें शहर में घुमाते रहे।

आरोपी थाने के बाहर युवतियों को छोड़कर भागे पैसे लेकर देवास पहुंची युवतियों की दीदी ने बताया कि बहनों का फोन आने के बाद वो अपने पति के साथ देवास पहुंची। वहां उन्होंने अपने परिचितों से हिंदू संगठनों को सूचना दी। इसके बाद युवतियों के परिजन और हिंदू संगठन के कुछ कार्यकर्ता इसकी शिकायत लेकर सिविल लाइन थाने पहुंचे।

इस बात की जानकारी पुलिसकर्मियों को लगी तो वो युवती को थाने के बाहर छोड़कर भाग गए। इसके बाद मामले में कोतवाली थाने में आवेदन देकर करवाई की मांग की गई है। युवतियों ने मांग की है कि तीनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया जाए।

एसपी ने सीएसपी को जांच सौंपी

एसपी संपत उपाध्याय ने बताया कि सिविल लाइन थाने में पदस्थ एक एसआई अनिल पांडे और हेड कॉन्स्टेबल रवि परिहार एक युवक की शिकायत पर एक लुटेरी दुल्हन की तलाश कर रहे थे। इस मामले को लेकर उन्होंने किसी सीनियर अधिकारी को जानकारी नहीं दी। इस वजह से मामला संदेहास्पद है। शहर के सीएसपी दिशेष अग्रवाल को जांच सौंपी गई है।

Hot this week

अमूल और सांची के बाद मदर डेयरी का दूध भी महंगा, 2 से 4 रुपए तक बढ़े दाम

​भोपाल। अमूल और सांची के बाद अब मदर डेयरी...

भोपाल में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार से जवाबदेही की मांग

भोपाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा लगाए...

होटल में पकड़े जाने के डर से टीन शेड पर कूदे युवक-युवती, फर्जी आईडी पर बुक किया था कमरा

​भोपाल। ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र स्थित हिमतारा होटल में हिंदू...

दीपावली मनाने गांव गए बिल्डर के सूने मकान में बड़ी चोरी, 33.45 लाख का माल ले उड़े नकाबपोश

भोपाल। एयरपोर्ट रोड स्थित इंद्र विहार कॉलोनी में चोरों...

Topics

भोपाल में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार से जवाबदेही की मांग

भोपाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा लगाए...

होटल में पकड़े जाने के डर से टीन शेड पर कूदे युवक-युवती, फर्जी आईडी पर बुक किया था कमरा

​भोपाल। ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र स्थित हिमतारा होटल में हिंदू...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img