Saturday, November 14, 2026
19.1 C
Bhopal

रॉन्ग नंबर से आए कॉल पर दोस्ती, फिर रेप

ग्वालियर में फोन पर बातचीत के बाद दोस्त बना युवक मिलने आया और घुमाने का झांसा देकर युवती को साथ ले गया। चार दिन तक अपने यहां बंधक बनाकर रेप किया। घटना पुरानी छावनी थानाक्षेत्र की है।

जब छात्रा लापता हो गई तो परिजन ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की तो आरोपी ने उसे मुक्त कर दिया। दहशत की वजह से युवती की हालत बिगड़ गई। अब जब उसकी हालत में सुधार है तो शनिवार को वह थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया।

धौलपुर (राजस्थान) निवासी 24 वर्षीय युवती कुछ समय पहले पुरानी छावनी में बहन के घर पर रह रही थी। उसके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आया। पहले तो युवती ने कॉल को रॉन्ग नंबर कहकर कट कर दिया, लेकिन इसके बाद फिर कॉल आया तो बातचीत शुरू हो गई। राजस्थान निवासी बबलू जाटव से उसकी दोस्ती हो गई। दोनों मोबाइल पर रोज बात करने लगे।

6 अक्टूबर को बबलू ने उसे कॉल कर मिलने बुलाया। वह धमकाकर उसे यूपी ले गया और रेप किया।

चार दिन रखा बंधक बनाकर आरोपी ने चार दिन तक उसे बंधक बनाकर रखा। इधर, युवती के परिवार ने शहर के पुरानी छावनी थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस और परिजन तलाश करते हुए यूपी पहुंचे। यहां से युवती को बरामद किया, आरोपी भाग निकला। टीआई पुरानी छावनी विनय सिंह तोमर का कहना है कि पीड़ित युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

Hot this week

अमूल और सांची के बाद मदर डेयरी का दूध भी महंगा, 2 से 4 रुपए तक बढ़े दाम

​भोपाल। अमूल और सांची के बाद अब मदर डेयरी...

भोपाल में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार से जवाबदेही की मांग

भोपाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा लगाए...

होटल में पकड़े जाने के डर से टीन शेड पर कूदे युवक-युवती, फर्जी आईडी पर बुक किया था कमरा

​भोपाल। ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र स्थित हिमतारा होटल में हिंदू...

दीपावली मनाने गांव गए बिल्डर के सूने मकान में बड़ी चोरी, 33.45 लाख का माल ले उड़े नकाबपोश

भोपाल। एयरपोर्ट रोड स्थित इंद्र विहार कॉलोनी में चोरों...

Topics

भोपाल में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार से जवाबदेही की मांग

भोपाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा लगाए...

होटल में पकड़े जाने के डर से टीन शेड पर कूदे युवक-युवती, फर्जी आईडी पर बुक किया था कमरा

​भोपाल। ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र स्थित हिमतारा होटल में हिंदू...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img